[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड समेत 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव क्यों? किस सीट पर कब होगी वोटिंग?

झारखंड समेत 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव क्यों? किस सीट पर कब होगी वोटिंग?

0
झारखंड समेत 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव क्यों? किस सीट पर कब होगी वोटिंग?
झारखंड की घाटशिला (एसटी) समेत देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को होगी वोटिंग.

By Election in 7 States: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार की 243 विधानसभा सीटों के साथ-साथ 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव कराने की घोषणा की है. क्या आपको पता है कि इन 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर वोटिंग क्यों हो रही है? किस दिन वोटिंग होगी? कब इसकी अधिसूचना जारी होगी? किन-किन सीटों पर वोटिंग होनी है? आईए, इन सभी सवालों के जवाब हम आपको यहां देते हैं.

झारखंड समेत इन 7 राज्यों में कराये जायेंगे उपचुनाव

सबसे पहले यह बताते हैं कि किन राज्यों में वोट होने हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के साथ जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा में उपचुनाव कराये जायेंगे. जम्मू-कश्मीर की 2 विधानसभा सीटों बड़गाम और नगरोटा पर उपचुनाव कराये जायेंगे.

राजस्थान, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम, ओडिशा में भी उपचुनाव

राजस्थान में अंता विधानसभा सीट पर, झारखंड में घाटशिला (एसटी) विधानसभा सीट, तेलंगाना में जुबिली हिल्स विधानसभा, पंजाब में तरणतारण विधानसभा, मिजोरम में डेंपा (एसटी) विधानसभा सीट और ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराये जायेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

By Election in 7 States: जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर उपचुनाव क्यों?

अब बताते हैं कि इन सीटों पर क्यों उपचुनाव की नौबत आयी. जम्मू-कश्मीर के बड़गांव विधानसभा सीट पर उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव की नौबत आयी है. वहीं, नगरोटा के विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन की वजह से यहां उपचुनाव कराना पड़ रहा है.

रामदास सोरेन के निधन की वजह से घाटशिला में हो रहे उपचुनाव

राजस्थान के अंता में विधायक कंवरलाल को अयोग्य ठहराये जाने की वजह से उपचुनाव की नौबत आयी है. झारखंड की घाटशिला (एसटी) विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन की वजह से यहां उपचुनाव कराना पड़ रहा है. वहीं, तेलंगाना की जुबिली हिल्स सीट पर एम गोपीनाथ के निधन की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं.

By Election In 7 States Including Ghatshila Jharkhand News
किस राज्य में क्यों हो रहा उपचुनाव?

पंजाब, मिजोरम, ओडिशा में विधायकों के निधन के कारण बाई पोल

पंजाब के तरणतारण के विधायक डॉ कश्मीर सिंह सोहल के निधन की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं. मिजोरम के डेंपा (एसटी) और ओडिशा के नुआपाड़ा में भी विधायकों के निधन की वजह से ही उपचुनाव हो रहे हैं. डेंपा (एसटी) के विधायक लालरिंटुआंगा सेला और नुआपाड़ा के विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन की वजह से उपचुनाव कराना पड़ रहा है.

सभी 8 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को होगी वोटिंग

इन सभी 8 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर 2025 को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी. जम्मू-कश्मीर और ओडिशा की विधानसभा सीटों के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जायेगी. उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 22 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 अक्टूबर तक लोग अपना नाम वापस ले पायेंगे.

By Election In 7 States Including Ghatshila Jharkhand News Today
चुनाव आयोग ने जारी किये 7 राज्यों में होने वाले उपचुनावों के कार्यक्रम.

झारखंड समेत 4 राज्यों के लिए 13 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना

झारखंड, मिजोरम, पंजाब और तेलंगाना की विधानसभा सीटों के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी. यहां नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर रहेगी. नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्टूबर को होगी. 24 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे. वोटिंग 11 नवंबर को होगी.

21 अक्टूबर तक दाखिल किये जा सकेंगे नामांकन

राजस्थान की एकमात्र विधानसभा सीट के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी. 21 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 23 अक्टूबर को होगी और 27 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे. राजस्थान में भी उपचुनाव के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी. सभी विधानसभा सीटों पर मतगणना एक साथ 14 नवंबर 2025 को होगी.

इसे भी पढ़ें

Bihar Election Date: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा, आपके यहां किस दिन पड़ेगा वोट, यहां देखें डेट

महात्मा गांधी ने 100 साल पहले गिरिडीह में कहा था- देशहित में रोज आधा घंटा काटें सूत

गढ़वा में तुलसी, नींबू के पौधे लगाकर विद्यालयों ने डकार लिये 60-60 हजार रुपए

रांची, धनबाद, बोकारो समेत 11 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Previous article कुशल युवा केंद्र में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत
Next article तटबंध के रिसावों को रोकने का प्रयास जारी, जलस्तर स्थिर
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel