[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची बुंडू में मतदाताओं का दिखा उत्साह, सुबह से ही वोट करने के लिए लगी कतार

बुंडू में मतदाताओं का दिखा उत्साह, सुबह से ही वोट करने के लिए लगी कतार

0
बुंडू में मतदाताओं का दिखा उत्साह, सुबह से ही वोट करने के लिए लगी कतार
रांची के बुंडू में सुबह 6.45 बजे से ही मतदाताओं ने कतार लगानी शुरू कर दी. सभी फोटो: प्रभात खबर

बुंडू से आनंद राम महतो की रिपोर्ट

Bundu Civic Polls: झारखंड में निकाय चुनाव के तहत सोमवार 23 फरवरी को मतदान होना है. बुंडू नगर पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार 23 फरवरी की सुबह से ही मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. मतदान शुरू होने से पहले ही लोग अपने-अपने मतदान केंद्रों पर कतार लगाकर खड़े हो गए. राज्य में निकाय चुनाव के तहत हो रहे इस मतदान को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं.

अध्यक्ष और 13 पार्षद पदों के लिए मतदान

Bundu Civic Polls 1
वोटर आईडी दिखाते मतदाता

नगर पंचायत बुंडू में एक अध्यक्ष और 13 वार्ड पार्षद पदों के लिए चुनाव हो रहा है. कुल 16,625 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 8,168 पुरुष और 8,457 महिला मतदाता शामिल हैं. इस बार महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है, जो स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है.

16 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

Bundu Civic Polls 4 1
मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार.

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 15 केंद्र सामान्य और एक केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है. सभी केंद्रों पर पोलिंग पार्टी, दंडाधिकारी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया बाधित न हो.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था

Bundu Civic Polls 3
वोटिंग के इंतजार में मतदाता

अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा ने बताया कि मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है. व्हीलचेयर और अलग कतार जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि किसी को असुविधा न हो.

इसे भी पढ़ें: 2018 से सिमटते चले गए रांची के जल स्रोत और वेटलैंड, गहरा गया जलसंकट

27 फरवरी को होगी मतगणना

Bundu Civic Polls 2
वोटिंग की तैयारी में मतदाता और निर्वाचनकर्मी

प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है. शांतिपूर्ण मतदान के बाद 27 फरवरी को मतगणना होगी, जिसमें अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के भाग्य का फैसला सामने आएगा. स्थानीय स्तर पर इस चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: विधानसभा में बोले सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड के डेवलपमेंट का मॉडल अपना रहे दूसरे राज्य

Previous article पाकिस्तान का दावा अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक में 80 से ज्यादा लोग मारे गए, तालिबान बोला; बदला लेंगे
Next article बिहार में मौसम का दोहरा रंग, कहीं बादल तो कहीं चुभती गर्मी
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel