[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Breaking News: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा को कहा बाय-बाय

Breaking News: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा को कहा बाय-बाय

0
Breaking News: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा को कहा बाय-बाय
कुणाल षाड़ंगी का भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा.

Breaking News: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता कुणाल षाड़ंगी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने भाजपा को बाय-बाय कह दिया है. सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर उन्होंने अपने इस्तीफे की कॉपी पोस्ट करके यह जानकारी दी.

कुणाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दिया

कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को संबोधित इस पत्र के विषय में लिखा है- पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र. उन्होंने कहा है कि गहन चिंतन एवं आत्ममंथन करने के बाद यह फैसला किया है.

भाजपा के नेतृत्व पर लगाया गंभीर मुद्दों पर उदासीनता का आरोप

कुणाल षाड़ंगी ने आगे लिखा है कि पिछले कई महीने से महसूस कर रहा हूं कि कई बार पूर्वी सिंहभूम जिले की बुनियादी समस्याओं से जुड़े विषयों और संगठनात्मक विषयों को आप तक पहुंचाया. अन्य वरीय पदाधिकारियों के भी संज्ञान में लाया, लेकिन पार्टी ने जिले के महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति सदैव उदासीन रवैया अपनाया.

स्थिति में अब तक नहीं हुआ कोई बदलाव

कुणाल षाड़ंगी ने यह भी लिखा है कि जब मैंने प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया था, तो मुझे उम्मीद थी कि मैंने जो विषय पार्टी के समक्ष रखे हैं, उसका पार्टी संज्ञान लेगी, लेकिन दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है.

चुने हुए जनप्रतिनिधि युवाओं के मुद्दे पर रहे खामोश

उन्होंने लिखा है कि जिले के कई अहम मुद्दों, खासकर युवाओं के मुद्दों पर यहां से चुने गए जनप्रतिनिधि हमेशा खामोश रहे हैं. उनमें संगठन के आंतरिक अनुशासन के प्रति भी कोई गंभीरता दिखाई नहीं देती. ऐसे में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जाना, दुर्भाग्यपूर्ण है.

जिला और प्रदेश नेतृत्व की कार्यप्रणाली से सहमत नहीं

कुणाल ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं जिला और प्रदेश नेतृत्व की कार्यप्रणाली से सहमत नहीं हूं. राजनीति में आने के अपने मुख्य उद्देश्य के प्रति अन्याय भी मैं नहीं कर सकता. इसलिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं.

पूर्वी सिंहभूम की जनता के हित में बुलंद करूंगा आवाज

कुणाल ने कहा है कि पूर्वी सिंहभूम जिले की जनता के हित में जरूरी है कि मैं उनकी आवाज को जोरदार तरीके से बुलंद करूं. उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाऊं. भाजपा में रहकर मैं ऐसा कर पाऊंगा, ऐसा मुझे नहीं लगता. इसलिए आपसे आग्रह है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार करें.

इस्तीफे की प्रति जेपी नड्डा, बीएल संतोष कर्मवीर सिंह को भी भेजी

इस्तीफे की प्रति कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को भी भेजी है. कुणाल ने 4 जुलाई को हेमंत सोरेन के शपथ लेने पर उनको सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ के जरिए बधाई दी थी. हेमंत सोरेन को ‘भैया’ कहकर संबोधित किया था.

Also Read

पीएम मोदी की घाटशिला में रैली के बीच कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

कुणाल षाड़ंगी का हेमंत सरकार पर पलटवार, बोले- केंद्र को कोसने की बजाय झारखंड की रिपोर्ट सार्वजनिक करें

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर फिल्म डायरेक्टर मनीष मुंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ, जमशेदपुर की बेटी के इलाज में खर्च होंगे लाखों रुपये

Previous article सड़क पर धान रोप कर कर ग्रामीणों ने जताया विरोध
Next article चोरी की बाइक बेचने जा रहे तीन शातिर को पुलिस ने दबोचा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel