[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची लापता सुपरवाइजर का शव कुएं से मिला, हत्या की आशंका

लापता सुपरवाइजर का शव कुएं से मिला, हत्या की आशंका

0
लापता सुपरवाइजर का शव कुएं से मिला, हत्या की आशंका

बेड़ो/नगड़ी.

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादिली टीओपी क्षेत्र से पिछले 12 दिनों से लापता रेशमी कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर विजय कुमार दास (32) पिता ईश्वर चंद्र दास का शव बेड़ो थाना क्षेत्र के टेंगरिया गांव के डोरो जंगल किनारे एक कुएं से मोटरसाइकिल समेत बरामद किया. मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार दास सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सितु गांव के निवासी थे. बेड़ो व नगड़ी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर शव कुएं से बरामद किया. पुलिस ने प्रथम द्रष्टया हत्या का मामला मानकर जांच में जुट गयी है. विजय पिछले 24 फरवरी 2026 से लापता थे. मृतक के बड़े भाई अजय कुमार दास ने तीन मार्च को नगड़ी थाना के दलादिली टीओपी में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. वहीं नगड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बेड़ो थाना क्षेत्र के टेंगरिया क्षेत्र में गहन जांच व तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान पुलिस ने झाड़ियों के बीच स्थित एक सुनसान व कच्चे कुएं से विजय का शव बाइक में काले रंग के ट्रीप सिंचाई पाइप से बंधा हुआ बरामद किया. बाइक में बंधे शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जतायी जा रही है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बाइक में बांधकर कुएं में फेंक दिया गया. वहीं प्राथमिकी में रोशनी कुमारी नामक महिला पर आरोप लगाया गया है. स्वजनों का कहना है कि विजय कुमार दास और रोशनी कुमारी के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. आरोप है कि लापता होने से पहले रोशनी कुमारी ने विजय को जान से मारने की धमकी भी दी थी. इतना ही नहीं उसने विजय के चचेरे भाई को फोन कर बदला लेने की बात भी कही थी. इधर नगड़ी पुलिस सूचना मिलते ही बेड़ो के थाना प्रभारी सूजीत कुमार उरांव सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. इधर पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य भी एकत्र किये हैं. पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार कर समुचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

बेड़ो, कुएं से जेसीबी के माध्यम से बाइक समेत शव निकालती पुलिस.

बेड़ो 1, विजय कुमार दास का फाइल फोटो.B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel