[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची लापता नाबालिग का शव कुएं से बरामद

लापता नाबालिग का शव कुएं से बरामद

0
लापता नाबालिग का शव कुएं से बरामद

प्रतिनिधि, चान्हो.

पुलिस ने रविवार को नुनहु गांव के निकट स्थित कुएं से नाबालिग का शव बरामद किया है. शव की पहचान मांडर के हेसल घुघरी गांव निवासी तन्नू कुमारी (14) पिता कृष्णा महतो के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने घर से शुक्रवार 29 मई की दोपहर से लापता थी. परिजन अपने स्तर से उसकी खोजबीन में लगे हुए थे. रविवार की सुबह हेसल घुघरी का एक युवक उक्त कुएं पर नहाने गया था. उसने कुएं में शव देख इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी. बाद में सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया. परिजनों के अनुसार छह भाई बहनों में सबसे छोटी तन्नू कुमारी मांडर के हेसमी स्थित मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी. उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जिस कुएं में उसका शव बरामद किया गया, वह उसके परिवार का ही है. वहां पर उन लोगों का बारी व घर भी है. तन्नू शुक्रवार की दोपहर को घर से किसी को कुछ बताये बगैर ही घर से निकली थी. उसके पिता कृष्ण महतो वर्तमान में घर में नहीं हैं. वह कहीं ईंट भट्ठा में काम करने गये हैं. तन्नू की मौत का कारण का पता पोस्टपार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चान्हो 1, मृतक तन्नू कुमारी का फाइल फोटो.B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel