[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची पूरे झारखंड में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, रांची में बोले रघुवर- नेपाल से सबक ले सरकार, युवा नहीं करेंगे 5 साल इंतजार

पूरे झारखंड में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, रांची में बोले रघुवर- नेपाल से सबक ले सरकार, युवा नहीं करेंगे 5 साल इंतजार

0
पूरे झारखंड में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, रांची में बोले रघुवर- नेपाल से सबक ले सरकार, युवा नहीं करेंगे 5 साल इंतजार
अलग-अलग प्रखंड कार्यालयों पर भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन.

BJP Protest in Jharkhand| गोड्डा के सूर्या हांसदा एनकाउंटर के मामले ने तूल पकड़ लिया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार 11 सितंबर 2025 को झारखंड के सभी 264 प्रखंड कार्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया. रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण के लिए सरकार की ओर से ली गयी जमीन रैयतों को वापस कराने का भी इस दौरान भाजपा ने संकल्प लिया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्तमान झारखंड सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि नेपाल की स्थिति देख चेत जायें. अगर युवा सड़क पर उतर गये, तो 5 साल का इंतजार नहीं करेंगे. सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे.

भाजपा के बड़े नेताओं ने अलग-अलग जगह किया प्रदर्शन

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपाई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन का नेतृत्व किया.

BJP Protest: रांची में बाबूलाल मरांडी ने मोर्चा संभाला

रांची महानगर जिला द्वारा आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अबुआ सरकार में आदिवासियों की हत्या और रैयतों की खेतिहर जमीन की लूट हो रही है. उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ता थे. 4 बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़े. उनके ऊपर दर्ज मुकदमों से वे बरी होते जा रहे थे. 300 से अधिक गरीब बेसहारा बच्चों को अपने खर्च पर पढ़ा रहे थे. उनके लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था करते थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मरांडी बोले- सर्या हांसदा का एनकाउंटर था फर्जी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सूर्या हांसदा खान, खनिज की बड़े पैमाने पर हो रही लूट का विरोध कर रहे थे. इसलिए माफिया और बिचौलियों के आंखों की किरकिरी बन गये थे. बिचौलियों, दलालों, खनिज माफियाओं को संरक्षण दे रही सरकार के इशारे पर सूर्या हांसदा की नृशंस हत्या हुई है. पुलिस एनकाउंटर फर्जी है. इसलिए भाजपा इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करती है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.

Bjp Protest In Jharkhand
रांची में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह ने किया आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व.

‘हेमंत सरकार में आदिवासयों की हत्या हो रही है, जमीन लूटी जा रही’

मरांडी ने कहा कि एक तरफ हेमंत सरकार में आदिवासियों की हत्या हो रही है, तो दूसरी तरफ रिम्स-2 के नाम पर रैयतों की खेतिहर जमीन लूटी जा रही है. रैयत जमीन देना नहीं चाहते. तत्कालीन बिहार सरकार ने रैयतों को आश्वासन दिया था कि उनकी जमीन नहीं ली जायेगी, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार किसानों की जमीन लूटने पर अड़ी है. उन्होंने कहा कि भाजपा रैयतों के साथ खड़ी है. सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे.

Bjp Protest In Ranchi Jharkhand News
रातू प्रखंड कार्यालय के बाहर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विदेश प्रदर्शन.

सूर्या हांसदा हत्या की CBI जांच हो – रघुवर दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने रांची के कांके प्रखंड में कहा कि जब पूरा झारखंड दिशोम गुरु शिबू सोरेन की मृत्यु के कारण शोकाकुल था, उस समय झारखंड की सिंडिकेट सरकार ने एक समाजसेवी और भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहे आदिवासी युवक का फर्जी एनकाउंटर करवा दिया.

‘40-50 लोगों ने हमला किया, तो दूसरे को गोली क्यों नहीं लगी’

सबसे बड़ी बात है कि पुलिस ने कहा कि 40-50 लोगों के दस्ते ने हमला किया था. सवाल है कि केवल सूर्या हांसदा को गोली लगी. दूसरे किसी शख्स को गोली नहीं लगी. सूर्या हांसदा की मां और पत्नी ने इसकी सीबीआई जांच की मांग की है. रघुवर दास ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि वह भी इस केस की सीबीआई जांच की मांग करते हैं.

Bjp Protest In Jharkhand Raghubar Das
कांके प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास.

‘भाजपा शासन में 4 मेडिकल कॉलेज, कैंसर हॉस्पिटल और एम्स बने, कोई विरोध नहीं हुआ’

रघुवर दास ने कहा कि उनके कार्यकाल में झारखंड में 4 मेडिकल कॉलेज, कैंसर हॉस्पिटल और एम्स जैसे अस्पताल का निर्माण हुआ. कहीं विरोध नहीं हुआ. वजह यह रही कि सरकार ने कहीं भी खेतिहर जमीन नहीं ली. दूसरी ओर, हेमंत सरकार ने रिम्स-2 के नाम पर कमीशनखोरी के चलते खेतिहर जमीन को बेच दिया. सरकार को कहीं और अस्पताल बनाना चाहिए, न की खेतिहर भूमि पर.

ये सांकेतिक आंदोलन, और बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे

रघुवर दास ने कहा कि आज का आंदोलन हेमंत सरकार को चेतावनी देने के लिए सांकेतिक आंदोलन है. सरकार नहीं चेती, तो जनता को गोलबंद करके इसे भी बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा. सरकार को नेपाल की स्थिति देखकर चेत जाना चाहिए कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कुशासन के खिलाफ युवा अगर गोलबंद हो गये, तो 5 साल का इंतजार नहीं करेंगे. इस सिंडिकेट वाली भ्रष्ट सरकार की सत्ता को उखाड़ फेंकेंगे.

Bjp Protest In Ranchi Jharkhand News Today
अनगड़ा में प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते आदित्य साहू.

घाटशिला में बोले चंपाई सोरेन- जब आदिवासियों की जमीन हड़पी गयी, सरकार ने कार्रवाई नहीं की

घाटशिला उप-मंडल में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की इस बात के लिए कड़ी आलोचना की, कि जब ‘बाहरी लोग’ राज्य में गरीब आदिवासियों से दानपत्र के माध्यम से जमीन हड़प रहे थे, तब सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की.

भाजपा के विरोध पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

Rakesh Sinha Congress Spokesperson Jharkhand
झारखंड कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा.

भाजपा के विरोध पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने आरोप लगाया कि भाजपा सूर्या हांसदा मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है. झारखंड कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा, ‘भाजपा आपराधिक ताकतों को बढ़ावा देने के लिए सड़कों पर उतरी है. उसके लिए अपराधी राज्य की जनता से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं. भाजपा लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए मुठभेड़ को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है.’

झामुमो ने कहा- झूठ और सत्ता-लालसा की राजनीति कर रही भाजपा

Vinod-Kumar-Pandey-Jmm
झामुमो प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय.

भाजपा के राज्यव्यापी प्रदर्शन पर सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा बिना तथ्यों के हेमंत सरकार को बदनाम करने की नाकाम कोशिश में अपना और राज्य की जनता का समय बर्बाद कर रही है. उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा एनकाउंटर के मामले को विपक्ष जिस तरह पेश कर रहा है, वह भ्रामक है. उसका एनकाउंटर उसके घनघोर आपराधिक रिकॉर्ड के कारण हुआ. कहा कि बिना किसी सबूत के राज्य सरकार पर आरोप लगाना आदिवासी समाज के साथ अन्याय है.

इसे भी पढ़ें

सरकार पर आरोप लगाने का बाबूलाल मरांडी जी को कोई नैतिक अधिकार नहीं : झामुमो

पूरे झारखंड में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को दी चेतावनी, बोले-यह तो शुरुआत है

सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 के मुद्दे पर बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार को घेरा, कांग्रेस ने किया पलटवार

DMFT Scam: बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान- झारखंड में हो रहा डीएमएफटी फंड घोटाला, सीएम की तिजोरी में जा रहे पैसे

Previous article Asia Cup 2025: “पाकिस्तान के साथ मैच खेलना भारत की मजबूरी”, कांग्रेस सांसद ने बताया क्यों रद्द नहीं हुआ मैच
Next article BJP: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सरकार की उपलब्धियों पर भाजपा लगायेगी प्रदर्शनी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel