[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची पांच जून को रांची में भाजपा विधायक दल की होगी बैठक, राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

पांच जून को रांची में भाजपा विधायक दल की होगी बैठक, राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

0
पांच जून को रांची में भाजपा विधायक दल की होगी बैठक, राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा
राज्यसभा का फाइल फोटो.

रांची से अरविंद सिंह की रिपोर्ट

Rajya Sabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए का प्रमुख घटक दल भाजपा ने कमर कस लिया है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 5 जून को रांची में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में झारखंड भाजपा के सभी 21 विधायक शामिल होंगे. राज्यसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

बैठक में संगठन की एकजुटता पर होगी चर्चा

पार्टी सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान राज्यसभा चुनाव की रणनीति, मतदान की प्रक्रिया और पार्टी की आगे की राजनीतिक रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. साथ ही विधायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं ताकि चुनाव के दौरान संगठनात्मक एकजुटता बनी रहे.

चुनावी रणनीति पर रहेगा फोकस

भाजपा नेतृत्व राज्यसभा चुनाव को लेकर कोई भी चूक नहीं करना चाहता. यही वजह है कि पार्टी विधायकों के साथ अलग-अलग स्तर पर संवाद स्थापित कर रही है. विधायक दल की बैठक में चुनावी गणित, संभावित समर्थन और राजनीतिक परिस्थितियों का भी आकलन किया जाएगा. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा इस चुनाव को केवल एक सीट के चुनाव के रूप में नहीं, बल्कि संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के अवसर के तौर पर भी देख रही है. इसलिए पार्टी की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

भाजपा अध्यक्ष का झारखंड दौरा भी महत्वपूर्ण

विधायक दल की बैठक के अगले दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचेंगे. उनके दौरे को भी राज्यसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. उनके झारखंड दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों और नेताओं के साथ चुनावी चर्चा की संभावना जताई जा रही है. इससे कार्यकर्ताओं और विधायकों का मनोबल बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP की बड़ी बैठक, बाबूलाल और आदित्य साहू ने फाइनल किए 3 संभावित प्रत्याशी

बहुमत नहीं, फिर भी मैदान में भाजपा

राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलकों में सबसे अधिक चर्चा इस बात की हो रही है कि भाजपा के पास जीत के लिए आवश्यक बहुमत का आंकड़ा नहीं है, फिर भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. ऐसे में, राजनीतिक गलियारों में भाजपा की रणनीति को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. अब सभी की निगाहें 5 जून को होने वाली विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं, जहां से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की आगे की रणनीति की तस्वीर काफी हद तक साफ हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: 2 सीटों के लिए अधिसूचना जारी, क्या एकजुट रहेंगे इंडिया गठबंधन के विधायक?

Previous article हॉकी विमेंस नेशंस कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सलीमा टेटे को मिली कमान
Next article आरा में कृषि भवन की हालत जर्जर, जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं 5 विभागों के कर्मचारी
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel