[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, झारखंड के पदाधिकारियों की हुई बैठक

लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, झारखंड के पदाधिकारियों की हुई बैठक

0
लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, झारखंड के पदाधिकारियों की हुई बैठक
झारखंड भाजपा के पदाधिकारियों को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू (बीच में) और उनके बगल में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी. फोटो: प्रभात खबर

रांची से आनंद मोहन की रिपोर्ट

BJP Jharkhand Meeting: झारखंड में भाजपा आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए जुटेगी. झारखंड में खोए जनाधार को हासिल करने के लिए जोर लगायेगी. मंगलवार को भाजपा की नयी टीम बैठी. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को धारदार बनाने की रणनीति पर चर्चा की. प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ भावी कार्यक्रम और जिम्मेवारियों को लेकर विचार-विमर्श किया. प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों से टीम भावना के साथ काम में जुटने को कहा है.

झारखंड को बर्बाद होते नहीं देख सकते: आदित्य साहू

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि याद रखें कि आपको पद नहीं बल्कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने की बड़ी जिम्मेवारी मिली है. एक तरफ देश में पिछले 12 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव गरीब किसान दलित आदिवासी पिछड़ा सभी वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है. देश का स्वाभिमान सम्मान बढ़ रहा वहीं दूसरी ओर आज राज्य में आम आदमी राज्य सरकार से ऊब चुका है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने अलग राज्य गठन कराया है. हम इसे लुटते बर्बाद होते देख नहीं सकते हैं.

2029 में झारखंड में डबल इंजन की सरकार

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नयी जिम्मेवारियों के साथ हम राजनीतिक मैदान में उतरेंगे. 2029 में झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाना ही पार्टी का लक्ष्य है. राज्य सरकार के काले कारनामों को जनता के बीच लेकर जायेंगे. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये.

पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की जरूरत

उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के साथ पदाधिकारियों को लगातार सांगठनिक दौरा करने की बात कही. बैठक में राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा, गणेश मिश्र, अमर कुमार बाउरी, दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सुनिता सिंह, अमरदीप यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

टीम में उर्जावान नेताओं की फौज: बाबूलाल

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है. सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है. भाजपा की नव गठित टीम में ऊर्जावान नेताओं की फौज है. नव-नियुक्त पदाधिकारी राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें.

इसे भी पढ़ें: धनबाद स्टेशन कार्यक्रम विवाद: मेयर संजीव सिंह को रोकने पर रेलवे की सफाई, घर पर अधिकारियों ने की बात

बिजली के मुद्दे पर 17 अप्रैल को आंदोलन

पार्टी के महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि पार्टी ने भावी आंदोलन व कार्यक्रम की रूपरेखा बनायी है. 14 अप्रैल को भीम राव आंबेडकर की जयंती को सांगठनिक स्तर पर मनाने के संबंध में भी सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया. 17 अप्रैल को बिजली के मुद्दे पर राज्यव्यापी प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गयी. इस दिन सभी जिलों में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के समक्ष बिजली कटौती, बिजली दर में वृद्धि एवं बिजली बिल की विसंगतियों से आम लोगों की हो रही परेशानी के मुद्दे पर प्रदर्शन करेंगे. बिजली के बाद अगला मुद्दा पानी का होगा, इसको लेकर भी आंदोलन की तैयारी है.

इसे भी पढ़ें: पति करने जा रहा था चौथी शादी, गुमला थाने पहुंची तीसरी पत्नी

Previous article तीन साल बाद भी अधूरा बलुआ धार पुल, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश
Next article कस्तूरबा विद्यालय में संतोषी की मृत्यु लेकर थाना में मामला दर्ज
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel