[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची 8 अगस्त को कोलकाता से आयी बिरसा जैविक उद्यान की इकलौती मादा जिराफ ‘मिष्टी’ की मौत

8 अगस्त को कोलकाता से आयी बिरसा जैविक उद्यान की इकलौती मादा जिराफ ‘मिष्टी’ की मौत

0
8 अगस्त को कोलकाता से आयी बिरसा जैविक उद्यान की इकलौती मादा जिराफ ‘मिष्टी’ की मौत
भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान की इकलौती मादा जिराफ थी मिष्टी. फोटो : प्रभात खबर

Birsa Biological Park News| ओरमांझी (रांची), रोहित लाल महतो : झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित प्रसिद्ध भगवान बिरसा जैविक उद्यान की ‘मिष्टी’ नहीं रही. जैविक उद्यान की इकलौती मादा जिराफ की बुधवार देर रात मौत हो गयी. अपने बाड़े में फिसलकर गिरने की वजह से उसकी मौत हुई. गुरुवार को रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एमके गुप्ता के नेतृत्व में उद्यान परिसर में पशु चिकित्सकों की एक टीम ने ‘मिष्टी’ का पोस्टमार्टम किया. गहन जांच के लिए मादा जिराफ के विभिन्न अंगों का सैंपल लेकर रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है.

8 अगस्त को कोलकाता से आयी थी मादा जिराफ

मादा जिराफ मिष्टी को 8 अगस्त 2025 को जैविक उद्यान चकला ओरमांझी लाया गया था. कोलकाता के वन्य प्राणी उद्यान अलीपुर से जीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत रांची को मादा जिराफ मिली थी. उसकी उम्र करीब 6 वर्ष थी. किसी जू में जिराफ की औसत आयु 19 से 20 वर्ष होती है. अगर वह जंगल में रहे, तो उसकी उम्र अमूमन 17 से 18 साल तक होती है.

Birsa Biological Park News Today
जैविक उद्यान आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गयी थी ‘मिष्टी’. फोटो : प्रभात खबर

पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गयी थी ‘मिष्टी’

जिराफ मुख्यतः अफ्रीका के पूर्वी एवं मध्य भागों केन्या, दक्षिण सूडान, चाड, नाइजर एवं मध्य अफ्रीका गणराज्य के कुछ संरक्षित क्षेत्रों में पाये जाते हैं. जैविक उद्यान चकला ओरमांझी में इस जिराफ के आने के बाद से पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही थी. मिष्टी रांची के इस जैविक उद्यान में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Birsa Biological Park: बिरसा उद्यान आये पर्यटक हुए निराश

गुरुवार को भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान घूमने आये पर्यटकों ने जिराफ को नहीं देखा, तो वे मायूस हो गये. मिष्टी की मौत के बारे में जानकारी लेने के लिए प्रभात खबर के प्रतिनिधि ने उद्यान के निदेशक जब्बर सिंह और वन क्षेत्र पदाधिकारी राम बाबू कुमार को लगातार फोन किया, लेकिन दोनों के फोन बंद थे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के इस गांव ने दिये थाना प्रभारी, सीओ, आइआइटियन, 70 के दशक में वामदलों की हिंसा से आया था सुर्खियों में

जमशेदपुर में आंख में मिर्च पाउडर डालकर दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, अपराधियों ने फायरिंग भी की

जमशेदपुर में बैठकर अमेरिकी नागरिकों से कर रहे थे ठगी, 12 साइबर क्रिमिनल्स की पुलिस ने की पहचान

सरायकेला में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान, 3 दिन में 499 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 4.88 लाख से अधिक का कटा चालान

Previous article Bihar Politics: सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा, 10 सितंबर से शुरू होगी यात्रा 
Next article जिले भर में धूमधाम से मनाया गया करमा महोत्सव
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel