[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Big Breaking: चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम को झारखंड सरकार ने किया निलंबित, आदेश जारी

Big Breaking: चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम को झारखंड सरकार ने किया निलंबित, आदेश जारी

0
Big Breaking: चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम को झारखंड सरकार ने किया निलंबित, आदेश जारी

Chief Engineer Birendra Ram Suspended: झारखंड सरकार ने ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र के मुख्य अभियंता बीरेंद्र कुमार राम को अगले आदेश तक के लिए निलंबित (Deemed Suspend) कर दिया है. इस संबंध में सोमवार की रात को आदेश भी जारी कर दिया गया. जल संसाधन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बीरेंद्र कुमार राम को हिरासत में लिये जाने की तारीख 23 फरवरी 2023 से अगले आदेश तक के लिए निलंबित किया जाता है.

23 फरवरी से अगले आदेश तक निलंबित हुए बीरेंद्र कुमार राम

जल संसाधन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र के मुख्य अभियंता बीरेंद्र कुमार राम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रांची ने पीएमएलए की धारा 19 के तहत 23 फरवरी 2023 को हिरासत में लिया. इसकी सूचना 24 फरवरी को ग्रामीण कार्य विभाग के संयुक्त सचिव को दी गयी. इसलिए बीरेंद्र कुमार राम को झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एं अपील) नियमावली 2016 के नियम 9(2)(क) के तहत हिरासत में लिये जाने की तारीख यानी 23 फरवरी से आगले आदेश तक निलंबित किया जाता है.

Also Read: झारखंड : बीरेंद्र राम के कॉल रिकॉर्ड की जांच में हुआ खुलासा, टेंडर मैनेज के लिए फोन करनेवालों में कई IAS शामिल

हिरासत से रिहा होने के बाद जल संसाधन विभाग में देंगे योगदान

सरकार के अपर सचिव संजय कुमार की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि निलंबन अवधि में बीरेंद्र कुमार राम को झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2016 के नियम 10 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता अनुमान्य होगा. इतना ही नहीं, यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि हिरासत से रिहा होने के बाद मुख्य अभियंता झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग में योगदान दे सकेंगे.

Also Read: झारखंड: धनकुबेर चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम के बाद अब असिस्टेंट इंजीनियर रामपुकार राम के आवास पर ईडी की रेड

Previous article झारखंड: देवघर एयरपोर्ट पर आग से बचाव की कैसी है व्यवस्था ? जांच कर अग्निशमन पदाधिकारियों ने भेजी रिपोर्ट
Next article Land For Job Scam: लालू यादव समेत 14 को राउज एवेन्यू कोर्ट से समन, नौकरी के बदले जमीन लेने का है आरोप
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel