[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi: बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से की मुलाकात, किया ये आग्रह

Ranchi: बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से की मुलाकात, किया ये आग्रह

0
Ranchi: बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से की मुलाकात, किया ये आग्रह

Ranchi: बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात की. ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम चंपाई सोरेन के सामने अपनी कई मांगें रखीं. साथ ही बांग्ला भाषा को प्राथमिक विद्यालयों में फिर से पढ़ाने के फैसले का स्वागत भी किया. इसके लिए सीएम का धन्यवाद किया.

बांग्ला भाषा का पुराना वैभव लौटेगा

ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से राजधानी रांची के कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने संयुक्त रूप से कहा कि बांग्ला भाषा की पढ़ाई फिर से शुरू होने, पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता तथा प्राथमिक स्तर से उच्च स्तर तक शिक्षकों की नियुक्ति हमारे पुराने वैभव को स्थापित करेगा.

Ranchi News: चंपाई सोरेन को प्रतिनिधिमंडल ने दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को धन्यवाद देते हुए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार ने झारखंड में रहने वाले बांग्ला भाषी समुदाय के सर्वांगीण विकास तथा उत्थान के लिए अब तक जो कार्य किए हैं और उनकी आगे की जो योजनाएं हैं, वे सराहनीय हैं.

बंगाली भाषा के संवर्द्धन और बंगालियों का करेंगे विकास

इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि झारखंड के सभी रेलवे जंक्शन, स्टेशनों एवं ठहराव पर पूर्व की तरह नाम पट्टिका में बांग्ला लिपि का भी इस्तेमाल किया जाना चाहिए. राज्य सरकार को इस दिशा में सकारात्मक पहल करनी चाहिए.

Also Read : बंगाली परिवारों से गुलजार रहता था दिसंबर-जनवरी व मई-जून का महीना, कई फिल्मों की हुई शूटिंग

कांटाटोली-बहू बाजार फ्लाई ओवर का नाम नेताजी के नाम पर हो

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रांची के कोकर से शुरू होकर बहूबाजार तक बनने वाले कांटाटोली फ्लाईओवर का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा जाना चाहिए. उन्होंने मांग की कि इस फ्लाईओवर का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस फ्लाईओवर रखा जाए.

प्रतिनिधिमंडल को सीएम चंपाई सोरेन ने दिया ये आश्वासन

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कहा कि राज्य में बांग्ला भाषा के संवर्द्धन और बंगाली समुदाय के विकास के लिए उनकी सरकार कृत संकल्पित है. मौके पर मुख्यमंत्री ने बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर राज्य सरकार यथोचित सकारात्मक कार्रवाई करेगी.

Also Read : सरिया की धरोहर बंगाली कोठियां : भवनों के एक-एक टुकड़े पर दर्ज है बंगाली परिवारों और क्रांतिकारियों की दास्तां

Previous article Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में संदेशखाली का मुद्दा बशीरहाट में हो सकता है महत्वपूर्ण
Next article CAA के लिए जल्द जारी होगा टोल फ्री नंबर, आवेदकों को मिलेगी पूरी जानकारी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel