[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची एसीबी ने पांच हजार रिश्वत लेते बालूमाथ प्रखंड कार्यालय से पंचायत सचिव को पकड़ा

एसीबी ने पांच हजार रिश्वत लेते बालूमाथ प्रखंड कार्यालय से पंचायत सचिव को पकड़ा

0
एसीबी ने पांच हजार रिश्वत लेते बालूमाथ प्रखंड कार्यालय से पंचायत सचिव को पकड़ा

प्रतिनिधि (बालूमाथ). पलामू एसीबी की टीम ने गुरुवार दोपहर बालूमाथ प्रखंड कार्यालय परिसर से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव अर्जुन राम (निंद्रा गांव ,डूमारो-चंदवा) को गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम उसे लेकर मेदिनीनगर चली गयी है. जानकारी के अनुसार, प्रखंड के शेरेगड़ा पंचायत सचिव अर्जुन राम द्वारा 15वीं वित्त योजना के तहत योजना संख्या-57975265 में ईंट सोलिंग निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भुगतान करने की प्रक्रिया जारी थी. भुगतान के एवज में वादी से पंचायत सचिव ने पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी थी. वादी रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहता था. उसने इसकी शिकायत पलामू एसीबी से की थी. सूचना के बाद पलामू एसीबी के उपाधीक्षक ने एक छापामारी टीम गठित कर गुरुवार को बालूमाथ प्रखंड कार्यालय पहुंची. शिकायतकर्ता को टीम ने पांच हजार रुपये सचिव को देने के लिए दिया थे. जैसे ही वादी से सचिव ने पैसा लिया, एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. एसीबी उपाधीक्षक ने बताया कि उक्त मामले को लेकर पलामू थाना कांड संख्या 5/24 के तहत मामला दर्ज कर पंचायत सचिव को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel