[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची भोगनाडीह की दमनकारी घटना हेमंत सोरेन सरकार के पतन का कारण बनेगी, बोले बाबूलाल मरांडी

भोगनाडीह की दमनकारी घटना हेमंत सोरेन सरकार के पतन का कारण बनेगी, बोले बाबूलाल मरांडी

0
भोगनाडीह की दमनकारी घटना हेमंत सोरेन सरकार के पतन का कारण बनेगी, बोले बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी ने भोगनाडीह में आदिवासियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़े जाने की निंदा की. फोटो : प्रभात खबर

Babulal Marandi on Bhognadih Lathi Charge: साहिबंगज जिले के भोगनाडीह में हूल दिवस से पहले ग्रामीणों के साथ पुलिस की झड़प पर भारतीय जनता पार्टी के नेता बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भोगनाडीह में हूल दिवस के दिन आदिवासी समाज पर लाठीचार्ज को बर्बर कार्रवाई करार दिया. साथ ही घटना की निंदा भी की.

भोगनाडीह में ग्रामीण पर लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़े

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हूल दिवस के पावन अवसर पर भोगनाडीह में पुलिस की ओर से किये गये लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जाने की घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इस बर्बर कार्रवाई में कई ग्रामीण घायल हुए हैं.

भोगनाडीह की बर्बरता ने अंग्रेजी हुकूमत की यादें ताजा कर दीं

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि साहिबगंज एसपी से फोन पर पूरी घटना की जानकारी मिली है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज की इस बर्बरता ने अंग्रेजी हुकूमत की यादें ताजा कर दीं. हूल क्रांति की भूमि पर 6 पीढ़ियों के बाद एक बार फिर सिदो-कान्हू के वंशजों को अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध सड़क पर उतरना पड़ा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घुसपैठियों की गोद में बैठी है सरकार – बाबूलाल

भाजपा नेता ने कहा कि दरअसल, घुसपैठियों की गोद में बैठी राज्य सरकार नहीं चाहती कि झारखंड का आदिवासी समाज अपने पुरखों की वीरगाथाओं और बलिदानों से प्रेरित होकर अपनी अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित हो.

सरकार की साजिश कभी सफल नहीं होगी – मरांडी

उन्होंने कहा कि सरकार की यह साजिश कभी सफल नहीं होगी. बाबूलाल ने कहा कि जिस तरह वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो ने हूल क्रांति के माध्यम से अंग्रेजी सत्ता की नींव हिला दी थी, उसी तरह आज भोगनाडीह में लाठीचार्ज की दमनकारी घटना हेमंत सोरेन सरकार के पतन का कारण सिद्ध होगी.

इसे भी पढ़ें

30 जून 2025 को रांची, जमशेदपुर समेत झारखंड के 24 जिलों में क्या है एलपीजी सिलेंडर की कीमत

सर गंगाराम अस्पताल जाकर भी शिबू सोरेन से क्यों नहीं मिलीं बड़ी बहू सीता मुर्मू सोरेन? खुद बताया

हूल दिवस पर भोगनाडीह में ग्रामीण-पुलिस संघर्ष, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बोलीं- भाजपा की साजिश

Previous article चाचा विराट के बाद भतीजा भी उतरेगा मैदान पर, सहवाग के बेटों के साथ दिल्ली में मचाएगा धमाल
Next article परसिया गांव के बधार में मिला शव, गला दबाकर हत्या की आशंका
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel