[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची राष्ट्र विरोधियों का स्लीपर सेल बन रहा झारखंड, बाबूलाल मरांडी का सरकार पर बड़ा हमला

राष्ट्र विरोधियों का स्लीपर सेल बन रहा झारखंड, बाबूलाल मरांडी का सरकार पर बड़ा हमला

0
राष्ट्र विरोधियों का स्लीपर सेल बन रहा झारखंड, बाबूलाल मरांडी का सरकार पर बड़ा हमला
सोनम वांगचुक का समर्थन करने के लिए बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को आड़े हाथ लिया.

Babulal Marandi Attacks Hemant Soren: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने रविवार को कहा कि झारखंड राष्ट्र विरोधियों का स्लीपर सेल बन रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लद्दाख में गिरफ्तार सोनम वांगचुक (Sonam Wanghchuk) के पक्ष में दिये गये बयान पर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ने यह कड़ी प्रतिक्रिया दी.

आये दिन झारखंड से गिरफ्तार हो रहे देशद्रोही आतंकी – बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन की राज्य सरकारों ने देशद्रोहियों को पनाह देने, उनको समर्थन और संरक्षण देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. झारखंड भी आज देशद्रोहियों का स्लीपर सेल बन चुका है. उन्होंने कहा कि आये दिन जांच एजेंसियां राज्य से देशद्रोही आतंकियों को गिरफ्तार कर रही है.

Babulal Marandi Attacks Hemant Soren: वांगचुक के भड़काऊ भाषण की वजह से आगजनी हुई, लोगों की मौत हुई

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कथित सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरण संरक्षण की आड़ में देश को खंडित करने की साजिश रच रहे सोनम वंगचुक ने भड़काऊ भाषण देकर युवाओं को उकसाया. इसी का परिणाम था कि आगजनी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया. जनहानि भी हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सोनम वांगचुक ने वीडियो जारी कर चीन के बारे में क्या कहा था?

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वांगचुक की मानसिकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वांगचुक ने वीडियो जारी कर कहा था कि यदि चीन के सैनिक लेह-लद्दाख की ओर से देश में घुसने की कोशिश करेंगे, तो वे (सोनम वांगचुक) चीन को रास्ता दिखाने का काम करेंगे.

18 साल पहले वांगचुक पर किस देश की मदद का लगा था आरोप?

भाजपा नेता ने कहा कि वर्ष 2007 में जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब प्रशासन ने वांगचुक पर विदेशी धन का दुरुपयोग कर देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और चीन की मदद करने का आरोप लगाया था. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन को वांगचुक के वीडियो/बयानों को देखना-सुनना और वर्ष 2007 में लिखे गये लेह के मजिस्ट्रेट के पत्र को पढ़ना चाहिए.

Babulal Marandi Attacks Hemant Soren: जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं सीएम हेमंत सोरेन?

इतना ही नहीं, नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से पूछा कि हेमंत सोरेन जनता को बतायें कि राष्ट्रविरोधी सोच रखने वाले का समर्थन करना कितना सही है? देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त वांगचुक का समर्थन कर मुख्यमंत्री जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं?

इसे भी पढ़ें

दुर्गा पूजा के लिए पूरे झारखंड में सुरक्षा बढ़ायी, रांची में 5000 से अधिक जवान तैनात

रांची के सदर अस्पताल में बवाल, परची कटाने कहा, तो भड़के परिजन, डॉक्टर और स्टाफ से की बदतमीजी, 4 हिरासत में

2 दिन बाद बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर एरिया, 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें

रांची के डोरंडा थाने में सुबह 9 बजे सांप मिलने से हड़कंप, ऐसे किया गया रेस्क्यू

Previous article सूर्यगढ़ा में आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया पथ संचालन
Next article शराब दुकानों की एसडीएम ने की जांच, कई गड़बड़ियां उजागर
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel