[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi News : एटीएस का दूसरे दिन भी रांची व रामगढ़ में छापा, अब तक पांच धराये

Ranchi News : एटीएस का दूसरे दिन भी रांची व रामगढ़ में छापा, अब तक पांच धराये

0
Ranchi News : एटीएस का दूसरे दिन भी रांची व रामगढ़ में छापा, अब तक पांच धराये

रांची़ हजारीबाग जिला में पिछले डेढ़ माह के दौरान हुई चार हत्याओं और रंगदारी से जुड़े कुछ मामले में शनिवार को भी एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्कवाॅयड) की छापेमारी जारी रही. टीम ने रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र और रामगढ़ जिला के पतरातू क्षेत्र में छापेमारी की. इससे पहले रांची के पिस्का मोड़ के अलावा हजारीबाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों मेें एटीएस ने छापेमारी की थी. अब तक जांच एजेंसी ने मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है. इनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर कुछ और जगह एटीएस की टीम छापेमारी कर रही है. इस मामले में रविवार को जांच एजेंसी कुछ खुलासा कर सकती है. हजारीबाग मामले में जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, वे पांडेय गिरोह के प्रमुख विकास तिवारी से जुड़े बताये जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार रामगढ़ के अलावा हजारीबाग स्थित कोल साइडिंग पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए पांडेय गिरोह वारदातों को अंजाम दे रहा है. श्रीवास्तव गिरोह से जुड़े प्रकाश ठाकुर व दीपक सिंह की हत्या के पीछे पांडेय गिरोह का हाथ होने की बात कही जा रही है. 29 अक्तूबर को हजारीबाग में जमीन कारोबारी मंजीत यादव, 29 नवंबर को बड़कागांव में प्रकाश ठाकुर, दो दिसंबर को उदय साहू की लोहसिंगना थाना क्षेत्र में हत्या हुई थी. जबकि चार दिसंबर को हजारीबाग के गिद्दी थाना क्षेत्र में दीपक सिंह की हत्या हुई थी. हालांकि जिन लोगों की हत्या हुई थी, वे भी पूर्व में जेल जा चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel