[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची असम में हिमंता की आंधी में भी चला हेमंत का ‘तीर’, कांग्रेस के वोट बैंक में की सेंधमारी

असम में हिमंता की आंधी में भी चला हेमंत का ‘तीर’, कांग्रेस के वोट बैंक में की सेंधमारी

0
असम में हिमंता की आंधी में भी चला हेमंत का ‘तीर’, कांग्रेस के वोट बैंक में की सेंधमारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Assam Election Result 2026, गुवाहटी: असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए इतिहास रच दिया है, वहीं दूसरी तरफ झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का भी इस इलेक्शन में धमक है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, असम में एक बार फिर ‘केसरिया’ लहरा रहा है और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है.

झामुमो ने 5 सीटों पर 15 हजार से अधिक वोट हासिल किए

असम की 126 विधानसभा सीटों में से भाजपा अकेले 82 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो बहुमत के आंकड़े से कहीं अधिक है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा ने असम में सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाते हुए तीसरी बार जीत हासिल की है. हालांकि, इस बड़ी जीत के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा है. पार्टी के प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहली बार चुनावी मैदान में उतरने के बावजूद झामुमो ने 5 सीटों पर 15 हजार से अधिक वोट हासिल किए हैं.”

Also Read: Assam Election 2026 Results Live: असम में BJP की बंपर जीत पक्की, सीएम हिमंता ने जताया जनता का आभार

JMM को भले ही नहीं मिली सीट, पर जीता दिल

भले ही असम में JMM का खाता नहीं खुला, लेकिन पार्टी ने जिस तरह से कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाई है, वह भविष्य की राजनीति के लिए बड़े संकेत हैं. झामुमो ने असम के चाय बागान इलाकों (Tea Tribes) में रहने वाले झारखंडी मूल के लोगों के बीच अपनी पैठ बना ली है. ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दो सीटों पर झामुमो ने कांग्रेस को हरा दिया है. जी हां, असम की मजबात (Mazbat) विधानसभा सीट से JMM प्रत्याशी प्रीति रेखा बारला ने 29,172 वोट हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया. यहां JMM ने कांग्रेस को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है. यहां हाल भेरगांव में भी रहा. यहां कांग्रेस चौथे स्थान पर खिसक गई और JMM तीसरे नंबर पर रही.

JMM का सीट वाइज प्रदर्शन

मजबात: प्रीति रेखा बारला (29,172 वोट)
भेरगांव: प्रभात दास पनिका (21,997 वोट)
डिगबोई: भरत नायक (19,638 वोट)
खूमताई: अमित नाग (17,090 वोट)
मार्घेरिटा: गार्नेल मिंज (19,228 वोट)
सोनारी: बलदेव तेली (14,419 वोट)
रंगापाड़ा: मैथ्यू टोपनो- (14890 वोट)
चबुआ: भूपेन सिंह मुरारी- (13265 वोट)
बरचला: अबुल माजन- (7387 वोट)
बिस्वनाथ: तेहारु गौर- (12501 वोट)
नहरकटिया: संजय बाघ- (7538 वोट)
तिंगखोंग: महावीर बास्के- (14205)
डुलियाजान: पीटर जान- (8389 वोट)

Also Read: ममता दीदी के नाम चिट्ठी, बंगाल की युवा पत्रकार ने लिख दी दिल की बात

Previous article पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
Next article Sitamarhi News: दो दिवसीय महायज्ञ का संत समागम, कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel