[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Ranchi : सुखदेवनगर थाना के एएसआइ 3000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने बरियातू चौक पर रंगे हाथ पकड़ा

Ranchi : सुखदेवनगर थाना के एएसआइ 3000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने बरियातू चौक पर रंगे हाथ पकड़ा

0
Ranchi : सुखदेवनगर थाना के एएसआइ 3000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने बरियातू चौक पर रंगे हाथ पकड़ा

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को एक सहायक अवर निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी के हत्थे चढ़े सुखदेवनगर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक का नाम मिथिलेश प्रसाद सिंह है. इस वर्ष एसीबी का यह तीसरा ट्रैप है.

एंटी करप्शन ब्यूरो ने बताया है कि राहुल देव उपाध्याय (40) की शिकायत पर उसने यह कार्रवाई की. ब्यूरो के मुताबिक, राहुल उपाध्याय (पिता स्व रामेश्वर उपाध्याय) सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी के रोड नंबर-6 के रहने वाले हैं. उन्होंने ब्यूरो को लिखित आवेदन दिया था कि उनकी पत्नी ने 18 जनवरी, 2020 को सुखदेवनगर थाना में उनके खिलाफ धारा 498(A) के तहत कांड संख्या 34/2020 दर्ज करायी थी. इस केस के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक मिथिलेश प्रसाद सिंह हैं.

अनुसंधानकर्ता ने उन्हें थाना के बाहर बुलाया. अधिकारी ने परिवादी से कहा कि यदि वह 15,000 रुपये उन्हें दे दे, तो केस में राहुल देव की मदद करेंगे. साथ ही कहा कि अगर रुपये नहीं दिये, तो उसके खिलाफ रिपोर्ट कोर्ट में देंगे. राहुल देव ने जब इतने रुपये दे पाने में असमर्थता जतायी, तो मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि पहली किस्त के रूप में वह 3,000 रुपये उन्हें दे दे. बाकी पैसे बाद में देने की बात उन्होंने कही.

राहुल देव रिश्वत देना नहीं चाहता था. इसलिए उसने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज करा दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के इंस्पेक्टर मिसिर उरांव ने मामले की जांच की और राहुल देव की शिकायत को सही पाया. इसके बाद राहुल के लिखित आवेदन एवं इंस्पेक्टर मिसिर उरांव की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसीबी रांची की थाना ने 17 मार्च, 2020 को कांड संख्या 04/2020 दर्ज कर प्राथमिक अभियुक्त एएसआइ मिथिलेश प्रसाद सिंह, जो मूल रूप से बिहार के सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव के रहने वाले हैं, की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया.

बुधवार (18 मार्च, 2020) को सहायक अवर निरीक्षक मिथिलेश प्रसाद सिंह ने बरियातू थाना चौक पर राहुल देव से रिश्वत की रकम ली, वहां सादे वेश में मौजूद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया.

Previous article Jaya Kishori Bhajan : जया किशोरी के ” कान्हा की दीवानी बन जाउंगी …” भजन पर झूमे श्रोता. देखिए कैसे नाचने पर हो गए मजबूर
Next article दुनिया भर में आर्थिक राहत पैकेज की खबर से एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel