[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची ‘मां…’ भी नहीं बोल पाये थे बच्चे, मुंह पर टेप चिपका ले गये मैदान की तरफ, अंश-अंशिका मामले में बड़ा खुलासा

‘मां…’ भी नहीं बोल पाये थे बच्चे, मुंह पर टेप चिपका ले गये मैदान की तरफ, अंश-अंशिका मामले में बड़ा खुलासा

0
‘मां…’ भी नहीं बोल पाये थे बच्चे, मुंह पर टेप चिपका ले गये मैदान की तरफ, अंश-अंशिका मामले में बड़ा खुलासा
Ansh Anshika Case

Ansh Anshika Case: अंश ने रांची पुलिस को पूछताछ में बताया है कि दो जनवरी को जिस दुकान से उन्होंने चूड़ा आदि लिया था उसी गली में पीले रंग का एक ऑटो आया जिसमें एक महिला पुरुष बैठे थे. उन दोनों ने उसे और उसकी बहन को उस ऑटो में बिठाया और मुंह पर टेप चिपका दिया. पुलिस ने ये बयान सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) के सामने दर्ज कराया.

बच्चों के शरीर पर चोट के निशान नहीं लेकिन हुई है मारपीट

सीडब्ल्यूसी ने कुंती साहू ने बताया कि दुकान के आसपास के लोगों ने उन महिला पुरुष से पूछा भी था कि ये दोनों तो यहां के हैं. आप लोग इसे कहां ले जा रहे हैं. उनके मुताबिक 5 साल का अंश ने ये बयान दिया है कि वहां से उनलोगों को जिधर भैंस बंधी रहती है उधर के एक खाली मैदान की तरफ ले जाया गया. उसकी बहन अंशिका काफी छोटी है इसलिए वह कुछ बोल नहीं पायी. एक अन्य सवाल के जवाब में कुंती साहू कहती हैं कि बच्चों के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन उनके साथ मारपीट हुई है.

Also Read: अंश-अंशिका को खोजने वाले युवाओं को सम्मानित करे सरकार, आदित्य साहू ने की मांग

सदर अस्पताल में दोनों बच्चों की हुई जांच

बच्चों की मेडिकल जांच के लिए कहा गया तो अंश और अंशिका की मां नीतू और पिता सुनील कुमार यादव दोनों बच्चों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. इमरजेंसी में डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल चेकअप किया फिर उन बच्चों को बाल रोग विभाग में रेफर कर दिया गया. वहां पर डॉ सूर्या ने कंप्लीट जांच की तो पता चला कि दोनों बच्चे बिल्कुल स्वास्थ्य हैं. इससे पहले 14 जनवरी को धुर्वा से गायब दोनों बच्चों को रामगढ़ के चितरपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया था. इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

Also Read: Kharsawan News: आकर्षणी माता शक्ति पीठ पर आखान यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, 300 फीट ऊंचे पहाड़ी पर हुई पूजा

Previous article Aaj Ka Rashifal: आज आपका एक फैसला बदलेगा सबकुछ! मेष से मीन राशि वालों का दिन तय करेंगे मंगल ग्रह, पढ़ें आज का राशिफल
Next article SSC GD Final Result 2025 Out: एसएससी जीडी रिजल्ट जारी, 4932 महिलाएं हुईं पास 
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel