[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची पुलिस ने बेरहमी से बेटे को पीटा, बहू को जाना पड़ा थाना! अंश-अंशिका केस का दूसरा सच ये भी

पुलिस ने बेरहमी से बेटे को पीटा, बहू को जाना पड़ा थाना! अंश-अंशिका केस का दूसरा सच ये भी

0
पुलिस ने बेरहमी से बेटे को पीटा, बहू को जाना पड़ा थाना! अंश-अंशिका केस का दूसरा सच ये भी
पुलिस के साथ अंश-अंशिका, Pic Credit- Prabhat Khabar

Ansh Anshika Case: अंश-अंशिका के सकुशल मिलने की खबर से जहां बस्ती के लोग खुशी में झूम रहे थे, वहीं उसी मोहल्ले में रहने वाली दुकानदार कांती देवी की आंखों में आंसू थे. बच्चों के मिलने की खुशी के बीच कांती देवी अपने साथ हुई 13 दिनों की बेइज्जती और प्रताड़ना को याद कर टूटती नजर आयीं. कांती देवी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ अपना फर्ज निभाया था. उन्होंने बच्चे को देखा और प्रशासन को यह जानकारी दी कि बच्चे यहां आये थे. लेकिन इसके बदले उन्हें ऐसी सजा मिली, जिसे वे जीवन भर नहीं भूल पाएंगी. उनका एक ही सवाल है- “हमारी क्या गलती थी?”

कांती देवी बोली- बेटे को बेरहमी से पीटा गया

कांती देवी ने बीती घटना को याद कर बताती है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उनकी बहू को महिला थाना ले जाकर बैठा दिया गया, जबकि उनके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी. घर में कुत्ता घुमाकर तलाशी ली गयी. 12 दिनों तक दिन-रात पुलिस दरवाजा खटखटाती रही, जिससे पूरा परिवार दहशत में रहा. इस डर के कारण वे ठीक से सो तक नहीं पाए.

Also Read: कैसे रांची से रामगढ़ पहुंचे दो मासूम? अंश-अंशिका केस में चौंकाने वाले खुलासे

बस्ती में निकलना तक हो गया था मुश्किल

कांती देवी ने कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ, वह किसी के साथ नहीं होना चाहिए. इतनी बेइज्जती हुई कि बस्ती में निकलना तक मुश्किल हो गया था. उन्होंने बताया कि उनकी बहू ने बच्चे को सिर्फ चॉकलेट देकर वापस भेज दिया था और पैसे भी लौटा दिये थे, इसके बावजूद उन्हें थाने जाकर इसकी सजा भुगतनी पड़ी. उनका यह भी कहना था कि पूरे मोहल्ले के लोगों को भी प्रताड़ित किया गया, जबकि किसी की भी बच्चे से कोई दुश्मनी नहीं थी. वे भी बच्चे के लिए रो रहे थे और दुकान के बाहर से बच्चे के गायब होने के बाद प्रार्थना कर रहे थे कि वह जल्द मिल जाए.

कांती देवी बोलीं- अंश-अंशिका की मां की पीड़ा समझती हूं

कांती देवी कहती है कि वे अंश-अंशिका की मां की पीड़ा को समझती हैं, लेकिन वे खुद भी एक मां हैं. उनका बेटा बिना किसी गुनाह के अंदर गया. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उन्हें तकलीफ नहीं होती? कांती देवी ने बताया कि सच का साथ देने की कीमत उन्हें बहुत भारी पड़ी. 12 दिनों तक उनके घर चूल्हा नहीं जला. बच्चों के मिलने के बाद भी त्योहार के दिन भी घर में उदासी छायी है.

Also Read: टॉफी-बैलून का लालच दे बुनते हैं जाल फिर होती मासूमों की सौदेबाजी, अंश-अंशिका केस से मिर्जापुर गैंग का पर्दाफाश

Previous article ‘आजाद ईरान होगा तो…’, निर्वासित शहजादे रजा पहलवी का ऐलान- आतंकवाद को नहीं मिलेगा सहारा
Next article देश तो आजाद हो गया था पर भारतीय सेना नहीं, एक सवाल जिसने नेहरू को सोचने पर किया मजबूर
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel