[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Money Laundering केस में भी एनोस एक्का दोषी करार, 31 मार्च को सुनायी जा सकती है सजा

Money Laundering केस में भी एनोस एक्का दोषी करार, 31 मार्च को सुनायी जा सकती है सजा

0
Money Laundering केस में भी एनोस एक्का दोषी करार, 31 मार्च को सुनायी जा सकती है सजा

रांची : झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मंत्री एनोस एक्का (Anos Ekka) मनी लांडरिंग (Money Laundering) केस में दोषी करार दे दिये गये हैं. प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की विशेष अदालत (Special Court) के जज अनिल कुमार मिश्रा (Anil Kumar Mishra) ने मधु कोड़ा (Madhu Koda) सरकार में मंत्री रहे एक्का को दोषी पाया. सजा के बिंदुओं पर 31 मार्च, 2020 को सुनवाई होगी. उसी दिन एनोस एक्का को सजा सुनायी जा सकती है. पूर्व मंत्री पर लगभग 20 करोड़ 21 लाख रुपये के धनशोधन का आरोप है.

मनी लांडरिंग मामले में इडी एनोस एक्का व उनके परिजनों की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुकी है. इसमें रांची, बंगाल, दिल्ली की बेशकीमती जमीन, फ्लैट आदि शामिल हैं. इडी की विशेष अदालत ने एक्का को दोषी करार देने के बाद कहा कि सजा के बिंदुओं पर सुनवाई 31 मार्च को होगी. झारखंड पार्टी के नेता एनोस एक्का फिलहाल पारा शिक्षक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं.

एनोस एक्का की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इडी के विशेष जज की अदालत में पेशी हुई. सात मार्च, 2020 को दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसले के लिए अदालत ने 21 मार्च की तिथि मुकर्रर की थी. 7 सितंबर, 2019 से केस की सुनवाई चल रही थी. वर्ष 2009 में इडी ने एनोस के खिलाफ इसीआइआर 01/पीएटी/09/एडी(एस) दर्ज कर छानबीन शुरू की.

जांच एजेंसी ने 56 गवाहों को कोर्ट में पेश किया, जबकि एनोस ने अपने बचाव में 71 गवाहों की गवाही दर्ज करवायी. सुनवाई के दौरान इडी ने एनोस द्वारा खरीदी गयी संपत्ति से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज साक्ष्य के तौर पर पेश किये, जिसमें संपत्ति की 116 सेल डीड की कॉपी शामिल है.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि मधु कोड़ा की सरकार में 10 मार्च, 2005 से 31 मार्च, 2009 तक मंत्री रहे एनोस एक्का आय से अधिक संपत्ति मामले में भी सजायाफ्ता हैं. 25 फरवरी को सीबीआइ की विशेष अदालत ने उन्हें सात साल की जेल व 50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी थी.

आय से अधिक संपत्ति के मामले में एनोस के अलावा उनकी पत्नी मेनन एक्का सहित परिवार के पांच सदस्यों को सजा हो चुकी है. वर्तमान में एनोस एक्का होटवार जेल में बंद हैं.

Previous article Janta Curfew : जानिए किस राज्य में क्या रहेगा बंद
Next article भूकंप से कांपा ओडिशा- छत्तीसगढ़ , डर कर घरों से बाहर निकले लोग
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel