[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झामुमो नेता की कार पर MS Dhoni को ऑटोग्राफ देते खुद को नहीं रोक पाए आनंद महिंद्रा, कह दी ये बड़ी बात

झामुमो नेता की कार पर MS Dhoni को ऑटोग्राफ देते खुद को नहीं रोक पाए आनंद महिंद्रा, कह दी ये बड़ी बात

0
झामुमो नेता की कार पर MS Dhoni को ऑटोग्राफ देते खुद को नहीं रोक पाए आनंद महिंद्रा, कह दी ये बड़ी बात
कुणाल षाडंगी की कार पर ऑटोग्राफ देते एमएस धोनी

रांची : झामुमो नेता और बहरागोड़ा से पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी की कार पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑटोग्राफ दिया है. इसकी तस्वीर कुणाल षाडंगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम और एक्स पर साझा की है. उनके पोस्ट पर आनंद महिंद्रा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

आनंद महिंद्रा ने क्या लिखा

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि कार अक्सर एक ‘कैनवास’ होती है, जिस पर हम दुनिया घूमने और जीवन का पता लगाने की आकांक्षाओं को प्रकट करते हैं….और इस विशेष थार रॉक्स के लिए यह कितना सौभाग्य की बात है कि इस पर ऐसे व्यक्ति के हस्ताक्षर हुए जो जीवन की कला में कुशल है. इसके जवाब में उन्होंने लिखा कि यह मेरी नयी महिंद्रा कार माही के विशेष प्रशंसा का हकदार है. यह एक अच्छे इंसान द्वारा किया गया एक खूबसूरत इशारा है.

कुणाल षाडंगी हैं एम एस धोनी के अच्छे दोस्त

दरअसल कुणाल षाडंगी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बहुत अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने हाल ही में नयी कार महिंद्रा थार रॉक्स खरीदी है. इसके बाद वे महेंद्र सिंह धोनी से मिलने उनके फार्म हाऊस पहुंचे. इसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स और इंस्टाग्राम पर साझा की. इस तस्वीर में धोनी उनके कार पर ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में धोनी और कुणाल षाडंगी साथ साथ दिखाई पड़ रहे हैं. उनके इस पोस्ट पर एक्स यूजर तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. इनमें से एक इंतेखाब रौनाके नामक एक यूजर ने लिखा कि बड़ै भैया क्या मैं इस महंगी कार को एक बार चला सकता हूं.

Also Read: Jharkhand News: लोन लेकर पिता ने बेटी को खेलने भेजा चीन, धनबाद की बेटी ने मेडल जीत देश का किया नाम रोशन

Previous article दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मिली उम्रकैद की सजा
Next article Gaya News : खेत में मिला महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel