[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार; चतरा के सिमरिया जंगल में हुआ हादसा

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार; चतरा के सिमरिया जंगल में हुआ हादसा

0
रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार; चतरा के सिमरिया जंगल में हुआ हादसा
रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस चतरा में कैश

Ranchi: रांची से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई है. जानकारी के मुताबिक इस चार्टर्ड एयर एंबुलेंस में कुल साल लोग सवार थे. यह रांची से रात 7.30 बजे रवाना हुई थी. खराब मौसम के कारण यह रास्ते से भटक गई और राडारा से इसका संपर्क टूट गया. जिसके बाद एयर एम्बुलेंस सिमरिया के जंगल की ओर चली गई और प्लेन क्रैश कर गया.

रेड बर्ड एविएशन का था विमान

जानकारी के अनुसार यह एयर एंबुलेंस रेड बर्ड एविएशन की थी. सर्च ऑपरेशन जारी है. प्रारंभिक सूचना के मुताबिक एयर एंबुलेंस चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में क्रैश हो गई. विमान का सोमवार शाम एअर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया. एयर एंबुलेंस झारखंड की राजधानी रांची से देश की राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. इसी दौरान विमान का संपर्क शाम 7.34 बजे पर अचानक टूट गया. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में कुल सात लोग सवार थे. संपर्क टूटने के तुरंत बाद विमानन अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

बड़े पैमाने पर लोकेशन की तलाश जारी

लापता विमान की लोकेशन का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है. संबंधित एजेंसियां रडार डेटा और अंतिम लापता लोकेशन के आधार पर विमान को ढूंढने का प्रयास कर रही हैं. सोशल मीडिया पर विमान के मलबे और उससे संबंधित कई तस्वीरें और वीडियों शेयर किए जा रहे हैं. हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

विमान में ये लोग थे सवार

Whatsapp Image 2026 02 23 At 10.57.52 Pm
रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार; चतरा के सिमरिया जंगल में हुआ हादसा 3

इस विमान में सवार कुल सात लोगों में एक मरीज, दो उनके परिजन, एक डॉक्टर और एक पारामेडिकल स्टाफ सवार थे. साथ ही क्रू में दो पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह सवार थे. बीमार का नाम संजय कुमार और उनके परिजनों का नाम अर्चना देवी और ध्रुव कुमार है. चिकित्सक के रूप में डॉ विकास कुमार गुप्ता और पारामेडिकल में सचिन कुमार मिश्रा का नाम सामने आया है.

रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने क्या बताया?

रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया- रांची से सात लोगों को लेकर जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. एंबुलेंस का हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया था.

डीजीसीए ने क्या बताया?

डीजीसीए ने एक बयान में कहा, 23 फरवरी 2026 को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान वीटी-एजेवी, रांची-दिल्ली मार्ग पर चिकित्सा निकासी (एयर एम्बुलेंस) उड़ान पर था, (लेकिन) यह झारखंड के चतरा जिले की कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में चालक दल के दो सदस्यों सहित सात लोग सवार थे. विमान ने भारतीय समयानुसार 19:11 बजे रांची से उड़ान भरी. कोलकाता से संपर्क स्थापित होने के बाद, भारतीय समयानुसार 19:34 बजे, विमान का वाराणसी से लगभग 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व स्थित कोलकाता से संचार और रडार संपर्क टूट गया.

ये भी पढ़ें…

झारखंड निकाय चुनाव: दुमका और सरायकेला आगे! गोड्डा में मतदान की रफ्तार सुस्त, देखें 11 बजे तक का हाल

झारखंड के सरायकेला नगर पंचायत में बंपर 47.57% वोटिंग, खूंटी में भी जोश हाई, देखें 1 बजे तक का हाल

Previous article हुरुहुरू पतरातू मुहल्ला में युवक ने की खुदकुशी
Next article सवारी गाड़ी पलटी पांच महिलाएं समेत आठ घायल
Avatar Of Amleshnandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel