[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi News : आंवला नवमी आज, बांग्ला मंडपों में होगी जगद्धात्री पूजा

Ranchi News : आंवला नवमी आज, बांग्ला मंडपों में होगी जगद्धात्री पूजा

0
Ranchi News : आंवला नवमी आज, बांग्ला मंडपों में होगी जगद्धात्री पूजा

रांची. आंवला नवमी गुरुवार को है. इस दिन रात 4.40 बजे तक नवमी तिथि मिल रही है. इस कारण भक्तों को पूजा-अर्चना करने के लिए काफी समय मिल रहा है. इस दिन आंवला पेड़ की पूजा करने और उसके पेड़ के नीचे कथा सुनने और दान-पुण्य करने, भोजन करने का विशेष महत्व है. इस कारण कई मंदिरों में आंवला वृक्ष के नीचे पूजा की जायेगी. महिलाओं की ओर से भोजन तैयार कर प्रसाद स्वरूप वितरण किया जायेगा. इस दिन कई लोग अपने-अपने घरों में सामूहिक भोज का भी आयोजन करते हैं. वहीं, विभिन्न मंदिरों समेत अन्य जगहों पर जाकर भतुआ का दान आदि भी करते हैं. इधर, आंवला नवमी पर कई बांग्ला मंडपों में जगद्धात्री पूजा की जाती है. मां की प्रतिमा बैठाकर पूजा-अर्चना की जायेगी. प्रसाद स्वरूप खिचड़ी समेत अन्य कुछ का वितरण किया जाता है. ग्रहण करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं.

साउथ ऑफिस पाड़ा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पूजा शुरू

साउथ ऑफिस पाड़ा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में चार दिवसीय जगद्धात्री पूजा शुरू हो गयी है. महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को पूजा का आयोजन किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार की सुबह देवी स्नान के बाद 7.41 बजे से पूजा होगी और 9:30 बजे भोग निवेदन किया जायेगा. दिन के 9:35 बजे आरती, 9:50 बजे पुष्पांजलि और 10:10 बजे चंडी पाठ, 11:00 बजे होम, दिन के एक से तीन बजे तक भोग वितरण होगा. वहीं, शाम में 6:30 बजे संध्या आरती और 7:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. 31 की सुबह 7:45 बजे से पूजा आरंभ होगा. इसके बाद आरती और आठ से 12 बजे तक हेल्थ चेकअप कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. वहीं, 9:10 बजे घट विसर्जन दिन के 10:30 बजे सिंदूर दान और शाम चार बजे विसर्जन यात्रा निकाली जायेगी.

रामकृष्ण मिशन टीवी सेनेटोरियम में पूजा कल

रामकृष्ण मिशन टीवी सेनेटोरियम तुपुदाना में 31 को जगद्धात्री पूजा होगी. वर्ष 1958 से पूजा हो रही है. मां की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जायेगी. सुबह छह बजे से पूजा शुरू हो जायेगी. 9:30 बजे से भक्ति संगीत का आयोजन किया जायेगा. पहली पुष्पांजलि 9:30 बजे, द्वितीय 1:15 बजे और तृतीय 3:40 बजे होगी. दिन के 1:15 बजे से महा-भोग प्रसाद का वितरण किया जायेगा, जो तीन बजे तक चलेगा. शाम चार बजे लोक कल्याण विश्व शांति के लिए विशेष हवन का आयोजन किया जायेगा. शाम साढ़े छह बजे मां की संध्या आरती होगी. मठ व मिशन के सन्यासियों व भक्त वृन्दों की ओर से भक्ति संगीत का गायन होगा. सेनेटोरियम के सचिव स्वामी सतसंगानंद ने भक्तों से आग्रह किया कि वह काफी संख्या में पूजा में उपस्थित होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करें. वहीं, भक्तों से अपील की गयी कि वह पूजा को सफल बनाने के लिए सहायता में हाथ बढ़ाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel