[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची सभी पीजी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग को दुरूस्त करें, विवि सहयोग करेगा : कुलपति

सभी पीजी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग को दुरूस्त करें, विवि सहयोग करेगा : कुलपति

0
सभी पीजी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग को दुरूस्त करें, विवि सहयोग करेगा : कुलपति

रांची (विशेष संवाददाता). रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि नैक टीम के दौरा के मद्देनजर सभी अपने-अपने विभाग को दुरूस्त करें. विभाग में विद्यार्थियों से जुड़ी सुविधाएं मसलन विभागीय लाइब्ररी में पुस्तकों की कमी, लैब में बेसिक उपकरण की कमी, गर्ल्स कॉमन रूम में सुविधाएं सहित अन्य आधारभूत संरचना की विस्तृत रिपोर्ट तीन दिन के अंदर सीधे उनके पास भेज सकते हैं. विवि सभी विभागों को दुरूस्त करने के लिए राशि उपलब्ध करा देगा. कुलपति ने विभागाध्यक्षों से कहा कि तैयारी के लिए सभी विभागों को तत्काल कंटीजेंसी फंड से राशि उपलब्ध करायी जा रही है. यह राशि एक लाख रुपये से 1.80 लाख रुपये तक है. विभाग की हर छोटी-बड़ी समस्या को दुरूस्त करने के लिए विवि आगे भी सहयोग करेगा. कुलपति बुधवार को विवि मुख्यालय में सभी 30 विभागाध्यक्षों व डीन के साथ बैठक कर रहे थे. कुलपति ने विभागाध्यक्षों से कहा कि वे यह सोच कर काम करें कि आपके विभाग में क्या खास है? विषय की क्या खासियत है. विद्यार्थी आपके विभाग में क्यों नामांकन लें. उन्होंने प्रजेंटेशन में इसका उल्लेख जरूर करें. प्रत्येक प्रजेंटेशन में रांची विवि का लोगो अवश्य रहेगा. बैठक में डॉ बीके सिन्हा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया. डॉ सिन्हा ने विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन बनाने के तरीके सिखाये. बैठक में आइक्यएससी टीम सहित डीन, विभागाध्यक्ष व शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel