[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Air India Express News: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खेद जताया, रांची से जुड़ा है मामला

Air India Express News: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खेद जताया, रांची से जुड़ा है मामला

0
Air India Express News: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खेद जताया, रांची से जुड़ा है मामला
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने माफी मांगी.

Air India Express News: विमानन कंपनी ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ ने अपने यात्रियों से माफी मांगी है. साथ ही कहा है कि कंपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. एयर इंडिया एक्सप्रेस की माफी एक दिन बाद आयी है, जब रांची-दिल्ली मार्ग की एक उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण उसे रद्द करना पड़ा था. इसकी वजह से यात्रियों को असुविधा हुई थी.

रांची-दिल्ली विमान को कर दिया गया था रद्द

सोमवार को विमानन कंपनी ने खेद व्यक्त किया और कहा कि वह अपने परिचालन में सुरक्षा को प्राथमिकता देती है. रांची-दिल्ली मार्ग पर उड़ान रद्द होने से रविवार शाम को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गयी. यात्रियों को विमानन कंपनी के कर्मचारियों के साथ उड़ान पुनर्निर्धारित करने को लेकर बहस करते देखा गया था.

तकनीकी खराबी के कारण बोर्डिंग के बाद रद्द हुई फ्लाइट

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि रांची से एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण रांची में बोर्डिंग के तुरंत बाद रद्द कर दी गयी. यात्रियों को कई विकल्प दिये गये हैं, जिनमें अगली उपलब्ध उड़ान में समायोजन के साथ होटल प्रवास, नयी तारीख पर निःशुल्क पुनर्निर्धारण या पूर्ण धनवापसी शामिल है. उन्होंने कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है, लेकिन हम अपने परिचालन में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रविवार शाम 6 बजे उड़ान भरने वाला था विमान

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने कहा था कि रांची से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या एआईएक्स (एयर इंडिया एक्सप्रेस) 1200 तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गयी. यह विमान रविवार शाम 6 बजे उड़ान भरने वाला था.

एयरलाइंस के अधिकारी ने दी ये सफाई

विमान सेवा बाधित होने के बाद स्थिति की जानकारी देते हुए एयरलाइंस के अधिकारी मौर्य ने बताया कि कुछ यात्रियों को अन्य विमानों से भेजा गया, जबकि कुछ के टिकट रद्द कर दिये गये. कुछ यात्रियों को सोमवार के लिए री-शेड्यूल किया गया.

इसे भी पढ़ें : सावन में देवाधिदेव महादेव का ध्यान करने से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति

Air India Express के यात्री ने किया गुस्से का इजहार

इस बीच, 39 वर्षीय यात्री फैज अनवर ने रविवार को मीडिया से कहा, ‘हम शाम करीब 5:20 बजे विमान में सवार हुए और रात 7 बजे तक इंतजार करते रहे. अचानक बिना कोई कारण बताये, हमसे कहा गया कि विमान से उतर जायें. मुझे सोमवार 21 जुलाई को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होना है, लेकिन वे मेरी उड़ान को फिर से तय करने को तैयार नहीं हैं.’

इसे भी पढ़ें : Shravani Mela 2025: देवघर में बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा, शृंगार का बदल गया है समय, नया समय यहां जानें

‘कई यात्रियों को इंटरनेशनल फ्लाइट लेनी थी’

उन्होंने दावा किया कि विमान में कई ऐसे यात्री थे, जिन्हें दिल्ली से ब्रिटेन, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय संपर्क उड़ान लेनी थी, लेकिन वहां कोई भी उनकी बात सुनने के लिए मौजूद नहीं था.’

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: तेज हवाओं के साथ बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट, आपके यहां आज कैसा रहेगा मौसम

Shravani Mela 2025: कांवरिया पथ पर शिवभक्तों का रेला, बाबा मंदिर से 30 किलोमीटर दूर तक लगी भीड़

Nowcast Weather Warning: सावधान! अगले 2 घंटे में रांची समेत 9 जिलों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी

Dhan Ropni in Ranchi: मानसून की बारिश रुकी, तो खेतों में उतरे किसान, रांची में शुरू हुई धनरोपनी

Previous article डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट में सेमरा डीएवी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
Next article Madhubani : घोघरडीहा अंचल क्षेत्र में मत्स्य शिकारमाही और पालन पर रोक
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel