[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची मंत्री जिसके खिलाफ पीत पत्र लिख रहे, उसे ही टेंडर कमेटी में जिम्मेवारी भी दी जा रही

मंत्री जिसके खिलाफ पीत पत्र लिख रहे, उसे ही टेंडर कमेटी में जिम्मेवारी भी दी जा रही

0
मंत्री जिसके खिलाफ पीत पत्र लिख रहे, उसे ही टेंडर कमेटी में जिम्मेवारी भी दी जा रही

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक तरफ झारखंड की ड्रग कंट्रोलर ऋतु सहाय एवं ड्रग इंस्पेक्टर पुतली बिलुंग पर नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लगाने व अवैध संरक्षण प्रदान करने से संबंधित मामले में पीत पत्र जारी किया है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से पूछा है कि इनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है? दो अप्रैल को लिखे गये पीत पत्र में कहा गया है कि इस मामले में जानकारी अब भी अप्राप्त है. ऐसे संगीन मामले में व्यक्तिगत रुचि लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जाये. वहीं, दूसरी तरफ ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड’ के प्रशासी पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी प्रोक्योरमेंट कोषांग की ओर से चार अप्रैल को पत्र जारी कर निविदा दस्तावेज सूत्रीकरण एवं मूल्यांकन समिति में जिम्मेदारी सौंपी है. कमेटी में ऋतु सहाय को ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के इंस्टॉलेशन व सप्लाई की जिम्मेदारी दी गयी है. इससे पहले ड्रग कंट्रोलर ऋतु सहाय व ड्रग इंस्पेक्टर पुतली बिलुंग की मिलीभगत से नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लगाने व नशे के कारोबार को अवैध संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगा था. विभागीय जांच रिपोर्ट में नशा मुक्त औषधियों के अवैध व्यापार में ड्रग सिंडिकेट के कार्य करने की आशंका जताते हुए ऋतु सहाय व पुतली बिलुंग की भूमिका बतायी गयी थी. इस आधार पर दोनों पदाधिकारियों पर विभागीय कार्यवाही के संचालन के लिए अनुमोदन किया गया था. नशीली औषधि के कारोबार एवं सिंडिकेट संचालन में ‘औषधि एवं अंगराग के अधिनियम’ के सुसंगत प्रावधान एवं ‘नारकोटिक एंड साइकोथ्रोपिक सब्सटेंस एक्ट-1985’ के तहत कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद एनसीबी को सरकार के स्तर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच के लिए कार्रवाई की अनुशंसा की गयी थी. साथ ही विभागीय जांच में प्राप्त अभिमत के आधार पर ड्रग कंट्रोलर की संदिग्ध भूमिका के आधार पर विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel