[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची तंत्र साया होने का झांसा देकर लाखों का आभूषण लेकर फरार

तंत्र साया होने का झांसा देकर लाखों का आभूषण लेकर फरार

0
तंत्र साया होने का झांसा देकर लाखों का आभूषण लेकर फरार

नामकुम.

आम लोगों को ठगने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं. मामला नामकुम के जोरार पंडित सदन का है. जहां दो युवकों ने महिला से घर व गहनों पर गलत तंत्र साया होने की बात कहते हुए उसे दूर करने का झांसा देकर लाखों का गहना लेकर फरार हो गये. भुक्तभोगी महिला रानी देवी पति स्व राजेश सिंह के छोटे बेटे की कुछ माह पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी. घर में मां व बड़ा बेटा रहता है. शुक्रवार की सुबह वह घर पर अकेली थी. दो युवक उसके घर आये और कहा आपके घर व रखे गहनों पर गलत तंत्र साया हैं. जिसकी वजह से आपके बेटे की मृत्यु हुई थी. बड़े बेटे पर भी अकाल मृत्यु का साया मंडरा रहा है. जिसे दूर करने के लिए आपके घर व गहनों साया को हटाना होगा. युवकों के झांसे में आकर महिला घर से सारे गहने ले आयी. युवकों ने महिला को तुलसी पत्ता लाने को कहा. महिला घर के अंदर से तुलसी पत्ता लेकर आयी तो देखा दोनों युवक गायब थे. महिला ने प्राथमिकी करायी है. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे से ठगों को गिरफ्तार करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel