[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Aaj Ka Mausam: झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी, आज 8 जिलों में येलो अलर्ट

Aaj Ka Mausam: झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी, आज 8 जिलों में येलो अलर्ट

0
Aaj Ka Mausam: झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी, आज 8 जिलों में येलो अलर्ट
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम.

Aaj Ka Mausam: करीब सवा महीने की मानसून में ही पूर्वी सिंहभूम में एक हजार मिलीमीटर से अधिक बारिश हो गयी है. अभी करीब दो महीने का मानसून बचा हुआ है. रांची, सरायकेला-खरसांवा और लातेहार में भी 900 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो गयी है. झारखंड के 8 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हो चुकी है. 5 जिलों (साहिबगंज, पाकुड़, देवघर, लोहरदगा और गढ़वा) में सामान्य बारिश हुई है. गोड्डा एकमात्र जिला है, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है. 9 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गयी है.

Aaj Ka Mausam: संताल परगना में भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले एक सप्ताह तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश होगी. बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए मौसम केंद्र ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार को संताल परगना क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इन इलाकों में 70 से 110 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है.

29-30 को भारी बारिश का येलो अलर्ट

मंगलवार को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा तथा पाकुड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार को संताल परगना के जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार से बारिश में थोड़ी कमी आने का अनुमान है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संताल परगना के कई इलाकों में 60-70 मिमी वर्षा

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में छिटपुट बारिश हुई. रविवार को राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सामान्यत: साफ रहा. पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा झींकपानी में दर्ज की गयी, जहां करीब 75 मिमी बारिश हुई. संताल परगना के कई इलाकों में 60 से 70 मिमी तक बारिश हुई.

झारखंड से गुजर रहा है मानसून ट्रफ

झारखंड में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है और मानसून ट्रफ भी गुजर रहा है. इसके असर से झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी और वर्षा के साथ-वज्रपात होने की भी संभावना है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.

पूर्वी सिंहभूम में अब तक 1274.2 मिमी हुई वर्षा

झारखंड में अब तक 727 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो 1 जून से 27 जुलाई के बीच के सामान्य वर्षापात 467.4 मिलीमीटर से 56 प्रतिशत अधिक है. सबसे ज्यादा 1274.2 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई है. रांची में 1033.3 मिलीमीटर, पश्चिमी सिंहभूम में 916.6 मिलीमीटर, डालटनगंज में 863.2 मिलीमीटर और बोकारो थर्मल में 770.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने वर्षों से लंबित केस में सुनाया फैसला, 10 लोगों से जुड़ा है मामला

बसिया के ओमप्रकाश साहू की मत्स्य क्रांति के मुरीद पीएम मोदी, ‘मन की बात’ में कही बड़ी बात

Weather Alert: झारखंड के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, होगी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

झारखंड में सक्रिय है मानसून, निम्न दबाव का बना क्षेत्र, 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Previous article पटना में गुलजार हुआ राखी का बाजार, महिलाओं को पसंद आ रही जयपुरी और राजस्थानी डिजाइन की राखियां
Next article छात्रों की खुदकुशी पर अदालत
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel