[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची में भारी बारिश के बाद उतरी एनडीआरएफ की टीम, एक दिन में इतनी वर्षा, देखें VIDEO

रांची में भारी बारिश के बाद उतरी एनडीआरएफ की टीम, एक दिन में इतनी वर्षा, देखें VIDEO

0
रांची में भारी बारिश के बाद उतरी एनडीआरएफ की टीम, एक दिन में इतनी वर्षा, देखें VIDEO
बस्ती के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाती एसडीआरएफ की टीम.

Heavy Rain in Jharkhand: झारखंड में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई. राजधानी रांची में इतनी बारिश हुई कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम उतारनी पड़ी. शुक्रवार को शाम 5:30 बजे तक 89.8 मिलीमीटर वर्षा हुई. दिन का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

खेलगांव के पीछे की बस्ती से लोगों को एनडीआरएफ ने निकाला

रांची में खेलगांव के रोड नंबर 5 में दिन में ही भारी जलजमाव हो गया. इसकी वजह से निचले इलाके में रहने वाले लोगों की जान आफत में आ गई. आखिरकार नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स की टीम को उतारना पड़ा. खेलगांव के पीछे बस्ती में रहने वाले लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला. खासकर उन लोगों को जो बीमार और दिव्यांग हैं.

बेसमेंट में बने पार्किंग एरिया में भी भर गया पानी

स्थानीय लोगों ने बताया कि रांची में सुबह से हुई भारी बारिश की वजह से दर्जनों लोग घरों में फंस गए. खेलगांव में कई फीट तक पानी भर गया. बेसमेंट में लोगों ने पार्किंग एरिया बना रखा है. उसमें भी पानी भर गया, जिससे मुश्किलें बढ़ गईं. प्रशासन को इसके बारे में सूचित किया गया. तब जाकर एनडीआरएफ की टीम पहुंची और जलजमाव की वजह से फंसी महिलाओं, बच्चों और अन्य लोगों को सुरक्षित निकाला.

अपने ही घरों में बंधक बन गए लोग

स्थानीय लोगों ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि जो लोग घर में हैं, वे अपने ही घर में बंधक बन गए हैं. जो लोग ऑफिस के लिए निकल गए, वे घर से ऑफिस नहीं लौट पा रहे हैं, क्योंकि भारी जलजमाव हो गया है. फ्लैट के पीछे कच्चे मकानों में काफी संख्या में लोग रहते हैं, एनडीआरएफ की टीम ने उनका रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचाया. लोगों ने कहा कि पहले बारिश का पानी खेलगांव के पास वाले नदी-नाले में बह जाता था, अब नहीं जाता.

https://www.youtube.com/watch?v=6iXlEX1ey3w&t=26s

अब नाली की सफाई करने पहुंची रांची नगर निगम की टीम

हालांकि, भारी बारिश की वजह से हुए जलजमाव के बाद एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंची, तो बाद में रांची नगर निगम की टीम भी नालियों की सफाई के लिए पहुंची. हालांकि, देर शाम तक गलियों में पानी जमा था. लोग परेशान थे.

रांची में 5:30 बजे तक हुई 89.8 मिलीमीटर बारिश

इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि 2 अगस्त को शाम 5:30 बजे तक राजधानी में 89.8 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान पलामू में 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

एक दिन में 4.8 डिग्री सेंटीग्रेड घटा रांची का पारा

उन्होंने कहा कि एक दिन की वर्षा की वजह से अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है. वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. रांची का अधिकतम तापमान आज 24.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

Also Read

Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार

Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में कल भारी बारिश की संभावना, जानें आज के मौसम का हाल

Jharkhand Weather: लो प्रेशर, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और डिप्रेशन से झारखंड में भारी बारिश, रेल पटरी जलमग्न, सैकड़ों घरों में घुसा पानी

Jharkhand Weather : झारखंड में अगले तीन-चार दिनों तक हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Previous article Parliament: टोगो के आर्थिक विकास के लिए भारत प्रतिबद्ध : ओम बिरला
Next article एसएसबी ने आधा दर्जन मवेशी को किया जब्त, तस्कर फरार
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel