[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची होली के दौरान सुरक्षा की तैयारी पूरी, झारखंड में होगी 8000 अतिरिक्त फोर्स की तैनाती

होली के दौरान सुरक्षा की तैयारी पूरी, झारखंड में होगी 8000 अतिरिक्त फोर्स की तैनाती

0
होली के दौरान सुरक्षा की तैयारी पूरी, झारखंड में होगी 8000 अतिरिक्त फोर्स की तैनाती
होली के दौरान झारखंड में सुरक्षा कड़ी.

झारखंड में होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय के स्तर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी जिलों में करीब आठ हजार अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गयी है.

होली से पहले सभी जिलों के एसपी को किया गया अलर्ट

सभी जिलों के एसपी को सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलर्ट भी किया गया है. किसी प्रकार की गंभीर घटना की सूचना पुलिस मुख्यालय कंट्रोल रूम को देने को कहा गया है. राज्य के पांच जिले जो पुलिस की नजर में विशेष रूप से संवेदनशील हैं, वहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं.

इन पांच जिलों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था

रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह और लोहरदगा में वहां की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है. इन पांच जिलों में एक-एक कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को तैनात किया गया है. जबकि रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और हजारीबाग में एक-एक कंपनी रैप की तैनाती की गयी है. इसके अलावा रांची, जमशेदपुर और हजारीबाग में अश्रु गैस दस्ता को लगाया गया है.

Police Force For Holi In Jharkhand
होली के दौरान सुरक्षा की तैयारी पूरी, झारखंड में होगी 8000 अतिरिक्त फोर्स की तैनाती 3

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान, 251 का काटा चालान

शहर में यातायात नियम उल्लंघन को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में शनिवार को 251 लोगों का चालान काटा गया. इस दौरान नो हेलमेट, नो डीएल, ब्लैक फिल्म व अवैध रूप से पार्किंग किये गये वाहनों का गूगल मैप से फोटो खींचकर चालान किया गया.

Also Read : होली में माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, धनबाद जिला प्रशासन की खास प्लानिंग, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

वहीं चौक-चौराहों पर अवैध रूप से लगाये गये ऑटो, ई-रिक्शा, ठेला-खोमचा वालों के खिलाफ गोंदा थाना अंतर्गत जाकिर हुसैन पार्क से न्यू मार्केट चौक तक और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में अरगोड़ा चौक से अशोक नगर तक अभियान चलाया गया. वहीं चुटिया थाना क्षेत्र में सुजाता चौक से फिरायालाल चौक और लालपुर थाना क्षेत्र में रिम्स चौक से करम टोली चौक तक अभियान चलाया गया.

होली पर विधि व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखें : डीसी

रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने होली पर विधि व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, वे अपने दायित्व का निर्वहन सही तरीके से करें.

उन्होंने कहा कि अक्सर अफवाहों के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इसलिए अफवाहों का निराकरण करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें. इसके अलावा जिले की सभी शराब दुकानों को होली के दिन बंद रखने को कहा गया. सहायक उत्पाद आयुक्त को निर्देश दिया गया कि अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध छापामारी करें.

Also Read : होली को लेकर विशेष शाखा ने तैयार की रिपोर्ट, सुरक्षा के निर्देश

सिविल सर्जन को चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया. इसके अलावा पिस्का मोड़, मोरहाबादी मैदान, डोरंडा थाना, एकरा मस्जिद, कांके चौक, बुंडू और जिला नियंत्रण कक्ष में दो अग्निशमन वाहन रखने का निर्देश दिया.

रांची में केंद्रीय शांति समिति की बैठक

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने होली को लेकर शनिवार को केंद्रीय शांति समिति के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि होली सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें. अफवाहों से दूर रहें और इसकी जानकारी पुलिस-प्रशासन को दें. बैठक में एसडीओ उत्कर्ष कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

Previous article World Tuberculosis Day: आज है वर्ल्ड ट्यूबरक्लोसिस डे, जागरूकता से टीबी को दें मात
Next article ‘कुर्सी की जगह बदली तो हुआ भयंकर ट्रोल’, CJI DY Chandrachud ने सुनाई आपबीती
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel