[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi news : दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा में तैनात रहेंगे 2000 पुलिसकर्मी, ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव

Ranchi news : दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा में तैनात रहेंगे 2000 पुलिसकर्मी, ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव

0
Ranchi news : दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा में तैनात रहेंगे 2000 पुलिसकर्मी, ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव
Birsa Munda

रांची. दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. इनमें डीएसपी, इंसपेक्टर व दारोगा भी शामिल हैं. सुरक्षा में रेपिड एक्शन पुलिस (रैप), क्यूआरटी, इको, एसआइआरबी, जैप, जिला पुलिस व डंडा पार्टी को तैनात किया जायेगा. साथ ही विभिन्न इलाकों में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जायेगी. संवेदनशील इलाकों में हथियारबंद जवानों की तैनाती की गयी है. पूजा पंडालों के अलावा धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा फायर ब्रिगेड, वज्र वाहन, आंसू गैस, रंगीन पानी आदि को रिजर्व में रखा गया है. सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए भी पुलिसकर्मी तैनात किये गये है. किसी वाट्सएप ग्रुप में भड़काऊ पोस्ट डालने पर पोस्ट डालने वालों के साथ-साथ ग्रुप एडमिन पर भी कार्रवाई होगी. एसएसपी सहित सभी एसपी सुरक्षा पर नजर रखेंगे.

आज से बदल जायेगी ट्रैफिक व्यवस्था

राजधानी में दुर्गा पूजा को लेकर नौ अक्तूबर (सप्तमी) से 13 अक्तूबर (मूर्ति विसर्जन) तक शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. नौ से 13 अक्तूबर तक शाम 4:00 बजे से अगले दिन सुबह 4:00 बजे तक शहर में निजी और यात्री वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. साथ ही सुबह 8:00 बजे से दूसरे दिन सुबह 4:00 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

यहां होगी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था

डोरंडा और सुजाता चौक से मेन रोड आनेवाले वाहनों की पार्किंग सैनिक मार्केट और चर्च कॉम्प्लेक्स परिसर. अलबर्ट एक्का चौक से बकरी बाजार की ओर जानेवाले वाहन जिला स्कूल और बालकृष्णा स्कूल में लगेंगे. डंगराटोली से सर्जना चौक जानेवाले वाहन संत जॉन्स स्कूल के सामने खड़े होंगे. स्टेशन रोड पूजा पंडाल जानेवाले वाहनों की पार्किंग रेलवे भर्ती बोर्ड से चुटिया थाना मोड़ तक रोड पर. हरमू से किशोरगंज तक आनेवाले वाहन मुक्तिधाम से किशोरगंज के बीच सड़क किनारे. हरमू चौक स्थित पूजा पंडाल जानेवाले वाहन हरमू मैदान में. बरियातू हाउसिंग जानेवाले लोग बरियातू मैदान में. सीएमपीडीआइ के पास पंडाल जानेवाले लोग कैंब्रियन स्कूल के आगे. लालपुर से कोकर जानेवाले लोग साधु मैदान और बिजली ऑफिस में. खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल जानेवाले लोग राम लखन सिंह यादव कॉलेज में. कांके रोड से बकरी बाजार जानेवाले श्रद्धालुओं के वाहन न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड में लगेंगे. हरमू बाइपास रोड से बकरी बाजार जाने वाले लोग बड़ा तालाब नदी ग्राउंड में. पिस्का मोड़ से दुर्गा मंदिर चौक, रातू रोड आनेवाले वाहन जायसवाल पेट्रोल पंंप के सामने. बरियातू रोड से बकरी बाजार जानेवाले वाहन नागा बाबा खटाल एवं जाकिर हुसैन पार्क में. पुराना विधानसभा मैदान पंडाल आनेवाले लोग शहीद मैदान में वाहन पार्क करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel