रांची. प्रभात खबर की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करनेवाली राज्य की 20 महिलाओं को अपराजिता सम्मान प्रदान किया गया. सीएमपीडीआइ के मयूरी प्रेक्षागृह में गुरुवार को आयोजित समारोह में मंत्री बादल पत्रलेख व बसंत सोरेन के साथ राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने महिलाओं को सम्मानित किया. अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. सम्मानित महिलाओं ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी, व्यवसाय, उद्यमिता, फोटोग्राफी, समाजसेवा, महिला उत्थान,अधिवक्ता, प्रबंधन और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. प्रभात खबर के मंच से सम्मान प्राप्त कर महिलाएं खुशी से लबरेज दिखीं और प्रभात खबर के प्रति आभार भी व्यक्त किया