[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi news : 159वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन

Ranchi news : 159वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन

0
Ranchi news : 159वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन

रांची. श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 159वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया गया. मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, अरुण खेमका, मीरा खेमका व परिवार के सदस्यों ने श्री श्याम भोग के भजन का गायन किया. इसके बाद खाटू नरेश, बजरंगबली, शिव परिवार, लड्डू गोपाल व शालिग्राम, गरुड़ जी व गुरुजनों को भोग लगाकर महाप्रसाद को विशाल भंडारे में मिश्रित किया गया. खेमका परिवार ने सर्वप्रथम मंदिर के आचार्यों को भोग प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर खाटूनरेश के जय-जयकारों से गूंज रहा था. प्रथम देव श्रीगणेश जी महाराज के जय-जयकारे के बीच श्री श्याम भंडारे के प्रसाद का वितरण प्रारंभ किया गया. रतन शर्मा व मंदिर के सहयोगी ने रांची गोशाला में जाकर गोमाता को भोजन कराया. भंडारे के वितरण में मंडल के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, मीरा, आयुष, वर्षा, यस्तिका, रिशित खेमका, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू, अमित सरावगी, राहुल मारू, रतन शर्मा, अनुज मोदी, मनोज महेश्वरी, सिद्धांत सिंघानिया, संकेत चौधरी, वेद भूषण जैन, अंकित सिंह, कृष्णा अग्रवाल, हर्ष कुमार, मनोज खेतावत, उपेंद्र पांडे सहित कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया. मंगलवार को 158वां सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन शाम साढ़े चार बजे से किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel