[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar 14 मार्च से शुरू होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा, जैक ने जारी किया परीक्षा प्रोग्राम

14 मार्च से शुरू होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा, जैक ने जारी किया परीक्षा प्रोग्राम

0
14 मार्च से शुरू होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा, जैक ने जारी किया परीक्षा प्रोग्राम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक ने मैट्रिक-इंटर की परीक्षा प्रोग्राम की घोषणा कर दी है. झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होगी. मैट्रिक की परीक्षा प्रथम व इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी. मैट्रिक की परीक्षा तीन व इंटर की परीक्षा पांच अप्रैल को समाप्त होगी. जेइइ मेंस की परीक्षा को देखते हुए इंटर साइंस की परीक्षा 29 मार्च को ही समाप्त हो जायेगी. परीक्षा ओएमआर शीट व उत्तरपुस्तिका दोनों पर ली जायेगी. पहले ओएमआर शीट पर व फिर उत्तरपुस्तिका पर परीक्षा होगी. ओएमआर शीट पर परीक्षा के पांच मिनट के बाद उत्तरपुस्तिका पर परीक्षा शुरू होगी. ओएमआर शीट पर ली गयी परीक्षा के सभी प्रश्न एक अंक व बहुविकल्पीय होंगे. मैट्रिक के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र 28 जनवरी से, जबकि इंटर के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र 30 जनवरी से डाउनलोड किया जा सकेगा. विद्यार्थी जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in/jac से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. जैक ने 2023 के मैट्रिक-इंटर परीक्षा का मॉडल सेट प्रश्न पत्र भी जारी कर दिया है. जारी मॉडल सेट के अनुसार ओएमआर शीट व उत्तरपुस्तिका पर 40-40 अंक की परीक्षा ली जायेगी. उत्तरपुस्तिका पर ली जानेवाली परीक्षा में एक, दो, तीन व पांच अंक तक के प्रश्न पूछे जायेंगे. मॉडल प्रश्न पत्र जैक की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel