हटिया से धर्मेंद्र गिरी की रिपोर्ट
Illegal Sand Mining: रांची में एक बार फिर बालू की कीमत आसमान छुने लगी है. कारण घाटों से बालू का उठाव नहीं होना. कोर्ट में बालू घाटों से उत्खनन पर रोक लगा रखी है. इसका फायदा बालू माफिया उठा रहे है. अवैध रूप से बालू निकालने और रात में हाइवा से उसे चोरी छिपे भेजने का खेल जारी है. खूंटी से निकलने वाला अवैध बालू कर्रा, सिरका, हजाम, तुपुदाना, धुर्वा, जगरनाथपुर होते आ रहा है हर दिन 100 हाइवा रांची आ रहा है. ये सब रांची पुलिस की मिली भगत से हो रहा है. बिना पुलिस के कोई रोक टोक के. खूंटी से कर्रा से होकर सिरका के रास्ते, हजाम होकर तुपुदाना पहुंच रहा है. खूंटी से रांची आने वाला ये रास्ते सुनसान रहता है. ना ही इस रोड में पर 9 बजे के बाद कोई गाड़ी चलती है और ना ही कोई पुलिस की गश्ती गाड़ी रहती है. इसलिए बिना रोक टोक के इस मार्ग से होकर बालू माफिया खूंटी से रांची हर दिन लाखों रुपए का बालू रांची में खपा रहे है.
एक हाइवा बालू के लिए थाने को मिल रहा है पांच हजार रुपए महीने के चढ़ावा
एक हाइवा अवैध बालू लाने के लिए थाने को पांच हजार रुपए हर महीना चढ़ावा चढ़ रहा है. खूंटी से कर्रा होकर रांची पहुंचने में कर्रा, तुपुदाना, धुर्वा और जगनाथपुर थाना पड़ता है. हर दिन खूंटी से रांची 100 हाइवा बालू रांची इसी रास्ते आ रहा है. जो माफिया पुलिस को चढ़ावा नहीं देते उनकी गाड़ी को पुलिस पकड़ लेती है. वहीं जिन गाड़ियों का चढ़ावा पहले से दिया हुआ रहता है उन्हें की पुलिस की गाड़ी ना रोकती है और ना टोकती है. खूंटी से रांची कर्रा होकर आने में कर्रा थाना, तुपुदाना, धुर्वा और जगनाथपुर थाना पड़ता है. इन्हीं थाना को बालू माफिया सेट कर रखा है और चढ़ावा देकर बेरोक टोक रांची बालू ला रहे है.
समझिए रेत का खेल
- एक थाना को चढ़ावा एक हाइवा : प्रति माह 5000 रुपए
- हर दिन चल रहा है 100 हाइवा :- प्रति माह थाना को 5 लाख रुपए का चढ़ावा
- खूंटी से रांची आने में दो थाने कर्रा व तुपुदाना :- कुल 10 लाख रुपए का चढ़ावा
- रांची में आकर एक हाइवा बालू की कीमत : 32000 हजार
- हर दिन रांची आर रहा है 100 हाइवा बालू :- यानी 100 गुना 32 हजार. हर दिन रांची में बिक रहा 32 लाख का बालू
रास्ता में सिर्फ जंगल इसलिए लाया जा रहा है अवैध बालू
खूंटी के छाता नदी से निकलने वाला अवैध बालू कर्रा के रास्ते होकर रांची इसलिए आ रहा है क्योंकि इस मार्ग में सिर्फ जंगल ही जंगल है. कोई भी रास्ते में आम वाहन नहीं चलते. सिर्फ बालू वाले अवैध हाइवा ही इस मार्ग पर चलते है.
यह भी पढ़ें: रांची में ऑनलाइन रजिस्टर-2 से छेड़छाड़ कर अवैध जमाबंदी, कांके सीओ ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर
यह भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सर्विस पीटी रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ, उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट ने खत्म की सुनवाई
