[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया जाम

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया जाम

0
दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया जाम

कुजू. कुजू ओपी क्षेत्र के पैंकी स्थित स्व जगदेव महतो स्मारक स्थल के समीप फोरलेन सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पैंकी निवासी 27 वर्षीय कुश कुमार (पिता सुरेश महतो) के रूप में हुई है. वह अपनी बाइक से दामोदर नद पार स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने जा रहा था. इसी दाैरान सामने से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक सड़क को जाम कर दिया. इससे आवागमन प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर कुजू ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता एवं हरसंभव मदद का आश्वासन देकर समझाया. वार्ड पार्षद संदीप कुमार द्वारा तत्काल पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के बाद जाम समाप्त कराया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. दोनों बाइकों को जब्त कर थाना ले जाया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel