[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ .. रामशोभा कॉलेज में विश्व प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यशाला संपन्न

.. रामशोभा कॉलेज में विश्व प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यशाला संपन्न

0
.. रामशोभा कॉलेज में विश्व प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यशाला संपन्न

वर्तमान समय में तकनीक विकास का महत्वपूर्ण आधार रामगढ़. रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बनखेता-चुट्टूपालू में सोमवार को आईक्यूएसी के तत्वावधान में विश्व प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति वालिया ने की. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक शिक्षा और समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है. विद्यार्थियों को तकनीक का सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने बताया कि आधुनिक युग में शिक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का महत्व निरंतर बढ़ रहा है. तकनीक आज हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है विशेषज्ञों के अनुसार शिक्षा और तकनीक के समन्वित उपयोग से विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, रचनात्मकता, सहयोगात्मक अधिगम और 21वीं सदी के कौशलों का विकास संभव है. यह समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देता है. उन्होंने कहा कि तकनीक आज हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है. शिक्षा, चिकित्सा, संचार, परिवहन, बैंकिंग और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में तकनीक ने क्रांति ला दी है. ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल भुगतान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और अंतरिक्ष अनुसंधान ने जीवन को अधिक सरल और आधुनिक बनाया है. कार्यक्रम में आईसीटी इंचार्ज सौरव कुमार यादव ने विश्व प्रौद्योगिकी दिवस विषय पर एक ज्ञानवर्धक डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की. बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु अजीत कुमार ने पीपीटी प्रस्तुति दी. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनीति बाला चंद्रा ने किया तथा संचालन अनिल कुमार ने किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. जेपी मिश्रा, शिव प्रसाद, शिवानी कुमारी, प्रज्ञा आदित्य, सुरेश महतो, कमलेश गोप, रविरंजन मिश्रा सहित शिक्षकेतर कर्मी गणेश महतो, सौरव यादव, ऋषुकांत तिवारी और पिंटू कुमार उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel