बरकाकाना. इस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन का स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया. समारोह की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष रविरंजन ने की. शाखा अध्यक्ष रवि रंजन ने कार्यक्रम की शुरुआत की. मुख्य अतिथि यूनियन महासचिव मृत्युंजय कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता व श्रवण गुप्ता उपस्थित थे. मुख्य अतिथि महासचिव मृत्युंजय कुमार ने कहा कि यूनियन का गठन संघर्ष से हुआ है. यूनियन मजदूर हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा. यूनियन सरकार व रेल प्रशासन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है. यूनियन रेलवे के निजीकरण, एनपीएस/यूपीएस, चार लेबर कोड का विरोध तथा समान कार्य के लिए समान वेतन का समर्थन करती है. केंद्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता व केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है. कार्यक्रम के दौरान यूनियन के नये कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया. संचालन सहायक महासचिव उदय महतो व धन्यवाद ज्ञापन डालेश्वर महतो ने किया ने किया. मौके पर मुकेश कुमार, सुरेंद्र प्रजापति, केएमके जायसवाल, सपना कुमारी, अनीता तिर्की, रघु नंदन, राजीव रंजन, सूरज गुप्ता, प्रदीप करमाली, राकेश रंजन सिंह, उमाशंकर महतो, शंकर यादव, मनोज कुमार, रजत कुमार, अभय कुमार, सुधीर कुमार, शिबू घोष, बाला करमाली उपस्थित थे.