[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ डेटा मैनेजरों व अस्पताल प्रबंधकों का आरसीएच पोर्टल प्रशिक्षण शुरू

डेटा मैनेजरों व अस्पताल प्रबंधकों का आरसीएच पोर्टल प्रशिक्षण शुरू

0
डेटा मैनेजरों व अस्पताल प्रबंधकों का आरसीएच पोर्टल प्रशिक्षण शुरू

सात जिलों के 80 डाटा मैनेजर व अस्पताल प्रबंधक ले रहे भाग पतरातू. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पतरातू स्थित मिडवे रिजॉर्ट में हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने किया. प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल प्लेटफार्म एचएमआइएस, आरसीएच 2.0, पोर्टल व अनमोल ऐप के प्रभावी संचालन व उपयोग से संबंधित जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, चतरा, हजारीबाग व कोडरमा जिलों से आए करीब 80 डाटा मैनेजर व हॉस्पिटल प्रबंधक शामिल हैं. विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को इन पोर्टल व एप के माध्यम से मातृ व शिशु स्वास्थ्य से संबंधित आंकड़ों के प्रबंधन, डेटा इंट्री, रिपोर्ट तैयार करने व ऑनलाइन मॉनिटरिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ व्यावहारिक अभ्यास भी कराया जा रहा है, ताकि वे अपने-अपने जिलों में इन डिजिटल प्लेटफार्म का बेहतर तरीके से कर सकें. सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ नवल कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में डिजिटल प्लेटफार्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है. कार्यक्रम में स्टेट डाटा मैनेजर सुबोध कुमार, डाटा मैनेजर दीपक कुमार, डॉ ठाकुर मृत्युंजय, यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज, कुष्ठ रोग पदाधिकारी डॉ तूलिका रानी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरेंद्र, बीपीएम मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, रश्मि आनंद आदि भाग ले रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel