[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ कोयला लाने गयी महिला के साथ मारपीट, तोपा पीओ कार्यालय के मुख्य द्वार में की तालाबंदी

कोयला लाने गयी महिला के साथ मारपीट, तोपा पीओ कार्यालय के मुख्य द्वार में की तालाबंदी

0
कोयला लाने गयी महिला के साथ मारपीट, तोपा पीओ कार्यालय के मुख्य द्वार में की तालाबंदी

त्रिपक्षीय वार्ता में जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन. कुजू. जलावन के लिए कोयला लाने गयी वृद्ध महिला के साथ सुरक्षाकर्मी ने कथित तौर पर मारपीट करने को लेकर सीसीएल तोपा पीओ कार्यालय के मुख्य द्वार में तालाबंदी कर दी. कोयला उत्पादन व संप्रेषण कार्य ठप करा दिया. बाद में तोपा पीओ कार्यालय में कुजू ओपी पुलिस व सुरक्षा विभाग के हस्तक्षेप के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई. इसमें आरोपी सुरक्षाकर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग रखी गयी. इस पर प्रबंधन ने दो दिन में आरोपी सुरक्षाकर्मी के विरुद्ध जांच के बाद कार्रवाई करने के प्रति आश्वासन दिया. इसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया. बताया जाता कि न्यू मंगरदाहा निवासी एक महिला सुबह जलावन के लिए तोपा कोयला डिपो में कोयला लाने गयी थी. इस दौरान, सुरक्षाकर्मी द्वारा कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये. वार्ता में लोकल सेल संचालन समिति के अध्यक्ष राजेश्वर गंझू, पीओ एमके सिंह, मैनेजर चंद्रवीर नारायण, कार्मिक अधिकारी अमित कुमार सारंगी, डिस्पैच अधिकारी आलोक कुमार सिंह, खनन अभियंता नीलेश कुमार, अनिल दास, कुजू ओपी के अनि नागेंद्र सिंह, सुरक्षा विभाग के हेमंत सिंह, शंकर महतो, कुंवर महतो, जैनुल अंसारी, रामभजन लाल महतो, जयनाथ महतो, विनोद गंझू, आनंद गंझू, प्रदीप राम शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel