[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ दामोदर-भैरवी की पवित्रता पर संकट, गंदगी फैलाने वालों हो सख्त कार्रवाई : लोकेश पंडा

दामोदर-भैरवी की पवित्रता पर संकट, गंदगी फैलाने वालों हो सख्त कार्रवाई : लोकेश पंडा

0
दामोदर-भैरवी की पवित्रता पर संकट, गंदगी फैलाने वालों हो सख्त कार्रवाई : लोकेश पंडा

नदी में बहाया जा रहा है दुकानों और शौचालयों का गंदा पानी

चितरपुर. देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थल रजरप्पा मंदिर स्थित दामोदर और भैरवी नदी की स्वच्छता पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. नदी किनारे संचालित दुकानों, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा खुलेआम कचरा व गंदा पानी बहाये जाने से नदियां प्रदूषित हो रही हैं. मंदिर के वरिष्ठ पुजारी लोकेश पंडा ने कहा कि कुछ दुकानदार व स्थानीय लोग पूजा सामग्री, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट सीधे नदी में फेंक रहे हैं. साथ ही दुकानों और होटलों का गंदा पानी भी नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे पवित्र जल दूषित हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति न केवल धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचा रही है, बल्कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन रही है. उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण श्रद्धालुओं में आक्रोश और असंतोष का माहौल है. मंदिर समिति ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोकेश पंडा ने कहा कि दुकानों के साथ-साथ शौचालयों का गंदा पानी भी नदी में छोड़ा जा रहा है, जो बेहद गंभीर मामला है. उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों को चिन्हित कर नियम के तहत कार्रवाई करने और नदियों की स्वच्छता बहाल करने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel