[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ रामगढ़ : भीषण गर्मी को लेकर जिले में पेयजल और जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित 

रामगढ़ : भीषण गर्मी को लेकर जिले में पेयजल और जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित 

0
रामगढ़ : भीषण गर्मी को लेकर जिले में पेयजल और जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित 
उपायुक्त कार्यालय में की गयी पेयजल की व्यवस्था

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh News: भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर जिलेभर में आम नागरिकों के लिए पेयजल और अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. 

सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था 

उपायुक्त के निर्देश के अनुपालन में जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, प्रखंड और अंचल कार्यालयों, अस्पतालों, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों व अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है. सभी संबंधित कार्यालयों के बाहर आमजनों के लिए पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे गर्मी के दौरान लोगों को राहत मिल सके. 

विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हो रहे पियाऊ 

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पियाऊ भी संचालित किए जा रहे हैं, जहां नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. संबंधित विभागों द्वारा इसकी लगातार निगरानी भी की जा रही है. इसके अलावा, खराब पड़े चापाकलों और जलापूर्ति व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जा रही है. जहां आवश्यकता महसूस की जा रही है, वहां वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है. 

सावधानी बरतने की अपील 

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि गर्मी के मौसम में आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें. उन्होंने आमजनों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान सावधानी बरतें, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें और आवश्यक होने पर ही धूप में बाहर निकलें. स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें: कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझें : विधायक

ये भी पढ़ें: जीएनएम की परीक्षा में आकांक्षा तिर्की को राज्य में दूसरा स्थान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel