[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ जिला में सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, दहशत

जिला में सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, दहशत

0
जिला में सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, दहशत

रामगढ़ : सोमवार शाम पांच बजे के बाद से मंगलवार शाम पांच बजे तक रामगढ़ जिला में सात व्यक्तियों (एक गोला, पांच पतरातू व एक मांडू प्रखंड) के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है. संक्रमित व्यक्ति में छह पुरुष व एक महिला शामिल हैं. जिला प्रशासन, रामगढ़ प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनके इलाज के लिए आगे की कार्रवाई कर रहा है.

सीएचसी गोला में कार्यरत दोनों कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला में कार्यरत दोनों कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट दूसरी बार में निगेटिव आयी है. इसकी पुष्टि प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ शशि प्रभा ने की. उन्होंने बताया कि पूर्व में जिन दो स्वास्थ्य कर्मियों की पहला सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, इनमें से एक कर्मी की पत्नी एवं बच्चों का भी सैंपल लिया गया था.

उन लोगों की भी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. उनलोगों को होम कोरेंटिन में रहने का सलाह दिया गया था. दोनों स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट भी निगेटिव आने से गोला में अब कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या शून्य हो गयी है. गोला में अब कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है. इस रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य कर्मी एवं स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. गौरतलब हो कि स्वास्थ्य कर्मियों के पॉजिटिव होने के बाद तीन दिनों के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी को बंद करना पड़ा था.

हालांकि, तीन दिन के बाद ओपीडी चालू कर दी गयी थी. कोरोना से ठीक 12 मरीजों को भेजा गया घर : कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत 12 व्यक्तियों को डॉक्टर व अधिकारियों ने स्पेशल कोविड हॉस्पिटल से उनके घर भेज दिया. ठीक हुए व्यक्तियों में एक मांडू, तीन पतरातू व आठ रामगढ़ प्रखंड के हैं.

घर जाने से पूर्व उसे होम कोरेंटिन, कोरोना संबंधित किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर जिला नियंत्रण कक्ष, सदर अस्पताल कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने के संबंध में जानकारी दी गयी. घर जाने के बाद वह व्यक्ति अनिवार्य रूप से सात दिनों की होम कोरेंटिन में रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel