[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ रामगढ़ : सब्जी मंडी से चोरी हुआ फोन बरामद, पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा 

रामगढ़ : सब्जी मंडी से चोरी हुआ फोन बरामद, पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा 

0
रामगढ़ : सब्जी मंडी से चोरी हुआ फोन बरामद, पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा 
सब्जी खरीदने आए व्यक्ति का मोबाइल चोरी (AI PHOTO)

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh News: सब्जी मंडी ट्रैकर स्टैंड से चोरी हुए मोबाइल फोन मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक नाबालिग को पकड़ा है. उसके पास से चोरी गया मोबाइल फोन समेत चार अन्य मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. रामगढ़ थाना में विकास नगर निवासी संजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 7 जून 2026 की सुबह करीब 9 बजे वह सब्जी मंडी ट्रैकर स्टैंड में सब्जी खरीदने गए थे. इसी दौरान उनकी हाफ पैंट की जेब में रखा सैमसंग गैलेक्सी एस-25 एफई मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया. काफी खोजबीन के बाद मोबाइल नहीं मिलने पर उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. 

पुलिस जांच में मिला सुराग

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया. जांच के दौरान एक नाबालिग को पकड़ा गया. पूछताछ और तलाशी के क्रम में उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया. साथ ही उसके कब्जे से चार अन्य मोबाइल भी जब्त किए गए. 

बाल न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत 

पुलिस ने नाबालिग को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया. न्यायालय ने किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत उसकी उम्र को ध्यान में रखते हुए उसे माता-पिता और अभिभावकों की निगरानी में सौंपने का आदेश दिया. रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि नाबालिग के पास से कुल 5 मोबाइल बरामद हुए हैं. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल उसके वास्तविक मालिकों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें : छह साल से खाली है झारखंड महिला आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी, 5200 से अधिक मामले लंबित

ये भी पढ़ें : 10 जून से बालू उठाव पर लग जायेगी रोक, केवल 14 घाट ही हो पाये चालू, धड़ल्ले से हो रहा अवैध कारोबार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel