[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ रामगढ़: राष्ट्रीय लोक अदालत में 15,677 मामलों का निपटारा

रामगढ़: राष्ट्रीय लोक अदालत में 15,677 मामलों का निपटारा

0
रामगढ़: राष्ट्रीय लोक अदालत में 15,677 मामलों का निपटारा
व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट  

रामगढ़: झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रामगढ़ के तत्वावधान में और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मो तौफिकुल हसन के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान किया गया, जिसमें कुल 15,677 मामलों का निपटारा हुआ तथा 11,55,73,439 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई. 

मामलों का हुआ निपटारा 

राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक विवाद, विद्युत अधिनियम से जुड़े मामले, भूमि अधिग्रहण विवाद, आपराधिक अपील, बैंक एवं बीमा विवाद, चेक बाउंस मामले, मोटर वाहन दावा सहित विभिन्न मामलों का निपटारा किया गया. 

लोक अदालत के लाभों की दी जानकारी 

बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाता है, जिससे मामलों का शीघ्र समाधान, न्यायालय शुल्क की बचत और दोनों पक्षों के आपसी संबंधों में सुधार होता है. साथ ही समय और संसाधनों की भी बचत होती है. 

आठ न्यायिक बेंचों का किया गया गठन 

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनिल कुमार ने बताया कि मामलों के निपटारे के लिए आठ न्यायिक बेंचों का गठन किया गया था. 

पहली बेंच में पारिवारिक मामलों की सुनवाई 

बेंच संख्या-एक में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजीव आनंद एवं पैनल अधिवक्ता अमरनाथ बंका द्वारा पारिवारिक वादों की सुनवाई की गई. 

दूसरी बेंच में बिजली और दीवानी मामलों का निपटारा 

बेंच संख्या-दो में जिला जज प्रथम विशाल श्रीवात्सव एवं पैनल अधिवक्ता मनीष कुमार द्वारा विद्युत अधिनियम, क्लेम केस और दीवानी मामलों का निपटारा किया गया. 

अन्य बेंचों में मामलों की हुई सुनवाई 

बेंच संख्या-तीन में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरबिंद कच्छप एवं पैनल अधिवक्ता कौशल कुमार सिन्हा द्वारा वन विभाग एवं अन्य मामलों की सुनवाई की गई. बेंच संख्या-चार में सीनियर सिविल जज द्वितीय शिवेंदु द्विवेदी एवं पैनल अधिवक्ता नितेश कुमार द्वारा भूमि अधिग्रहण एवं अन्य मामलों का निपटारा किया गया. 

आपराधिक एवं चेक बाउंस मामलों की भी हुई सुनवाई 

बेंच संख्या-पांच में सीनियर सिविल जज पंचम तबिंदा खान एवं पैनल अधिवक्ता बीबी जाहिदा खातून द्वारा क्रिमिनल कंपाउंडेबल केस एवं अन्य आपराधिक मामलों की सुनवाई की गई. वहीं बेंच संख्या-छह में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आलोक सिंह एवं पैनल अधिवक्ता शिवनाथ ठाकुर द्वारा चेक बाउंस एवं अन्य मामलों का निपटारा किया गया. 

प्री-लिटिगेशन एवं उपभोक्ता मामलों का हुआ समाधान 

बेंच संख्या-सात में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनिल कुमार एवं पैनल अधिवक्ता बिघनेश दुबे द्वारा प्री-लिटिगेशन, बैंक, बीएसएनएल एवं अन्य मामलों की सुनवाई की गई. वहीं बेंच संख्या-आठ में प्रेसिडेंट कंज्यूमर फोरम शिव कुमार शुक्ला, सदस्य कुमारी नीना सिंह एवं पैनल अधिवक्ता जितेंद्र कुमार द्वारा उपभोक्ता विवाद मामलों का निपटारा किया गया. 

जनता से अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ द्वारा जनता से अपील की गई कि वे अपने विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाएं. बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निपटारा त्वरित, सरल एवं न्यायपूर्ण तरीके से होता है. 

विधिक सहायता केंद्र का भी किया गया संचालन 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार के समीप विधिक सहायता केंद्र एलएडीसीएस का संचालन भी किया गया. केंद्र का कार्य राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले मुवक्किलों को केस की वर्तमान स्थिति, बेंच की जानकारी एवं लोक अदालत का फॉर्म उपलब्ध कराना था. 

इन लोगों ने किया सहयोग 

इस दौरान अधिकार मित्र विनोद कुमार महतो, संगीता कुमारी, किशोर कुमार मुंडा, दुर्गेश कुमार, प्रभात कुमार दास, चरण मांझी, सीटुराम रजवार, अजय प्रजापति, फुर्तिलाल महतो, नंदकिशोर महतो, आजाद कुमार, अविनाश कुमार एवं विनोद रजक ने सहयोग किया.

यह भी पढ़ें: ममता की प्रतिमूर्ति बीजो देवी: गुमला में 52 अनाथ बच्चों के लिए बनीं ‘यशोदा मां’, माड़ पिलाकर पाला-पोसा

यह भी पढ़ें: गुमला में अपहरणकर्ताओं को चकमा दिया 5वीं का छात्र, मासूम ने अपराधियों के मंसूबों पर फेरा पानी

Previous article BANKA : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय का निधन
Next article BHAGALPUR : विद्यार्थियों पर पटना में लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठन एसएसएआइ मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेंगे
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel