[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ पवित्र धाम में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का चाबुक: रजरप्पा म‍ंदिर के आस-पास मारी रेड

पवित्र धाम में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का चाबुक: रजरप्पा म‍ंदिर के आस-पास मारी रेड

0
पवित्र धाम में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का चाबुक: रजरप्पा म‍ंदिर के आस-पास मारी रेड
रेड मारने के लिए पहुंची रामगढ़ पुलिस और इनसेट में बरामद शराब

रामगढ़ से सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार की रिपोर्ट

Ramgarh Crime News, रामगढ़ : देशभर में विख्यात धार्मिक और पर्यटन स्थल मां छिन्नमस्तिके मंदिर, रजरप्पा रामगढ़ के आस-पास चल रहे अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ रजरप्पा पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लिया है. शुक्रवार की सुबह-सुबह रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भैरवी नदी के किनारे बने अनिल साहू और अशोक साहू के होटलों में अचानक छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध और नकली विदेशी शराब बरामद कर जब्त की है. जब्त की गई इस अवैध शराब की कीमत हजारों रुपये आंकी जा रही है. पुलिस को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि इन होटलों की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का स्टॉक रखा गया है और उसे बेचा जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर होटलों की बारीकी से तलाशी ली, जहां से नामी ब्रांडों की नकली शराब बरामद हुई. इस पुलिसिया कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके के शराब माफियाओं और अवैध कारोबारियों में भारी खलबली मच गई है.

थाना प्रभारी की दो टूक: बर्दाश्त नहीं होगा नशा का धंधा

इस बड़ी कार्रवाई को लेकर रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में नामजद होटल संचालक अनिल साहू और अशोक साहू के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है. फिलहाल दोनों आरोपी मौके से फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि रजरप्पा थाना क्षेत्र में किसी भी तरह के नशे के अवैध कारोबार या असामाजिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस की खुफिया टीम ऐसे तत्वों पर पैनी नजर रख रही है और आने वाले दिनों में भी यह अभियान इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा. इस सफल छापेमारी टीम में सब-इंस्पेक्टर निरंजन सिंह, रंजीत महतो समेत रजरप्पा थाने के कई जवान मुख्य रूप से शामिल थे.

Also Read: Ramgarh: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त

शराब माफिया हैं दोनों भाई

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अनिल साहू और अशोक साहू बहुत पुराने और शातिर शराब माफिया हैं, जो लंबे समय से इस अवैध धंधे को चला रहे हैं. इन दोनों के खिलाफ रजरप्पा और आस-पास के थानों में पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं और ये कई बार सलाखों के पीछे (जेल) भी जा चुके हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि जेल से बाहर आते ही ये दोबारा नकली शराब के इस धंधे में एक्टिव हो जाते हैं. इतना ही नहीं, पूर्व में भी इनके ठिकानों पर नकली शराब बनाने, उसमें मिलावट करने और उसकी री-पैकेजिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो चुका है. इसके बावजूद इनका यह काला साम्राज्य पूरी तरह बंद नहीं हो सका था.

धार्मिक स्थल पर शराब की बिक्री से अक्सर होती है मारपीट

स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई सालों से मंदिर प्रक्षेत्र और उसके आस-पास अवैध शराब का धंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है. पवित्र सिद्धपीठ क्षेत्र में खुलेआम शराब बिकने के कारण यहां आए दिन पियक्कड़ों के बीच मारपीट, गाली-गलौज, हंगामा आम बात हो चुकी थीं. इससे न केवल स्थानीय निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और महिला पर्यटकों पर भी इसका बहुत ही बुरा और नकारात्मक असर पड़ता था. गौरतलब है कि रजरप्पा में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आते हैं. ऐसे में इस बेहद संवेदनशील और आस्था से जुड़े क्षेत्र में अवैध शराब का बिकना पुलिस-प्रशासन के लिए भी बड़ी सिरदर्दी बना हुआ था. पुलिस की इस ताजा कार्रवाई को क्षेत्र की कानून-व्यवस्था सुधारने और मंदिर की गरिमा को बचाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

Also Read: राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद इरफान अंसारी का छलका दर्द, बोले- हार का दुख नहीं, अपनों ने तोड़ दिया भरोसा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel