रामगढ़. शास्त्री नगर निवासी दीपिका दास राय ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रामगढ़ का मान बढ़ाया है. गोवा में आयोजित नेशनल वीमेंस मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने हैमर थ्रो स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता. उनका स्वागत भी किया गया. दीपिका दास राय ने नवंबर 2025 में जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक प्राप्त किया है. दीपिका दास राय ने कहा कि वह आगे भी खेल जारी रखेंगी. भविष्य में एशियाई स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रखती हैं. रामगढ़ जिले में थ्रो ग्राउंड नहीं होने के कारण उन्हें अभ्यास के लिए वेस्ट बोकारो घाटो और कई बार जमशेदपुर जाना पड़ता है. उन्होंने जिला प्रशासन से खिलाड़ियों की सुविधा के लिए जिले में थ्रो ग्राउंड उपलब्ध कराने की मांग की.