[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ रामगढ़ के चितरपुर में निर्माणाधीन पुल के पास शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

रामगढ़ के चितरपुर में निर्माणाधीन पुल के पास शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

0
रामगढ़ के चितरपुर में निर्माणाधीन पुल के पास शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला
पुल पर शव रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण. फोटो : प्रभात खबर

Protest for Road to Cremation Center| चितरपुर (रामगढ़), सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार : रामगढ़ जिले के चितरपुर पटेल नगर के ग्रामीणों ने बुधवार शाम एक वृद्ध महिला के शव को निर्माणाधीन पुल के समीप रखकर अपना आक्रोश जताया. जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कोचीगढ़ा स्थित निर्माणाधीन पुल के पास शव को रखकर ग्रामीणों ने पुल बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ रोष व्यक्त किया. ग्रामीणों ने कहा कि पुल निर्माण के कारण श्मशान घाट जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद हो गयी है. इसकी वजह से लोगों को मृतकों का अंतिम संस्कार करने में भारी कठिनाई होती है.

70 साल की बुजुर्ग के शव के साथ किया प्रदर्शन

बुधवार को पटेल नगर निवासी रुपिया देवी (70), पति रिझू महतो का निधन हो गया. अंतिम संस्कार के लिए जब ग्रामीण शव को लेकर श्मशान घाट की ओर बढ़े, तो रास्ता बंद मिला. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने शव को पुल के समीप रखकर प्रदर्शन किया और संवेदक पर अनदेखी का आरोप लगाया. काफी देर तक हंगामा होने के बाद ग्रामीणों को मजबूरन धान के खेतों और कीचड़ से होकर शव को श्मशान घाट तक ले जाना पड़ा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया.

करोड़ों की लागत से बन रहा पुल, श्मशान घाट का रास्ता बंद

चितरपुर-सिकनी मार्ग स्थित कोचीनाला में करोड़ों रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है. इसी पुल के बगल से श्मशान घाट जाने का पारंपरिक रास्ता था. ग्रामीणों का कहना है कि पुल की ढलाई से पहले ही श्मशान घाट तक पहुंच पथ बनाने की मांग बार-बार की गयी थी. संवेदक और निर्माण कार्य देख रहे मुंशी को भी इस विषय में बताया गया था. फिर बी ग्रामीणों की मांग की अनदेखी करते हुए पुल की ढलाई कर दी गयी. परिणामस्वरूप ग्रामीणों को शव लेकर खेत-खेत घूमकर श्मशान घाट जाना पड़ा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में गांवों के लोग मौजूद थे. प्रमुख रूप से कोलेश्वर महतो, ओमप्रकाश महतो, कार्तिक महतो, कृष्णा महतो, रामजीत महतो, मनोज महतो, विष्णु महतो, दिनेश किशोरिया, दिलीप महतो, लिलेश महतो, धर्मदेव महतो, गणेश महतो, उपेंद्र महतो, केश्वर महतो, बालेश्वर महतो, सुरेश किशोरिया, सूरज महतो, मंशु महतो, गंशु महतो, बंधु चौधरी, बालदेव महतो, रवि चौधरी, गुरजलाल महतो, नागेश्वर महतो, हरि महतो, राम मोहन महतो, अजय किशोरिया सहित कई अन्य लोग शामिल थे. सभी ने एक स्वर में श्मशान घाट तक पहुंच पथ बनाने की मांग की.

Protest For Road To Cremation Center Chitarpur Ramgarh News
खेतों और पगडंडियों से होते हुए शव लेकर श्मशान जा रहे ग्रामीण. फोटो : प्रभात खबर

क्या कहते हैं मुखिया

इस संदर्भ में चितरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया भानुप्रकाश महतो ने कहा कि श्मशान घाट जाने के लिए पूर्व से ही पहुंच पथ मौजूद था, लेकिन पुल निर्माण के दौरान उसे ध्वस्त कर दिया गया. इस मामले में कई बार संवेदक को अवगत कराया और पुल की ढलाई से पूर्व पहुंच पथ बनाने का आग्रह किया था. संवेदक ने आश्वासन भी दिया था कि पहले रास्ता तैयार किया जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

ग्रामीणों की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही श्मशान घाट तक नया रास्ता नहीं बनाया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार जैसी गंभीर परिस्थिति में लोगों को खेत-खेत घूमकर शव लेकर जाना पड़ा, तो यह अमानवीय और अस्वीकार्य है. प्रशासन और संवेदक को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो.

इसे भी पढ़ें

जामताड़ा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में झारखंड प्रभारी का बड़ा बयान – महिला नेतृत्व से मजबूत होगा संगठन

पैगंबर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज

दुर्गा पूजा से पहले झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान, नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

भुरकुंडा में अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहा कुख्यात अपराधी सुनील धोबी पतरातू से गिरफ्तार

Previous article अपोलो के टायर्स 300 से 2,000 रुपये तक हो जाएंगे सस्ते, कंपनी ने बताई बड़ी वजह
Next article Bihar Politics: संजय झा बोले- नीतीश जी ने बिहार में सब कुछ बदल दिया, क्या तेजस्वी फिर से जंगलराज लाएंगे
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel