[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ ..रामगढ़ में कराटे को नई दिशा देने की तैयारी

..रामगढ़ में कराटे को नई दिशा देने की तैयारी

0
..रामगढ़ में कराटे को नई दिशा देने की तैयारी

रामगढ़. जिले में कराटे खेल के संगठित विकास एवं खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से रामगढ़ जिला कराटे संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को द टेम्पल ऑफ वॉरियर्स, रामगढ़ कैंट में आयोजित की गई. बैठक में आगामी रामगढ़ जिला कराटे चैम्पियनशिप, राज्य कराटे चैम्पियनशिप हेतु खिलाड़ियों के चयन, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा जिले में कराटे के व्यापक विस्तार को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी रामगढ़ जिला कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन राज्य कराटे चैम्पियनशिप के लिए आधिकारिक चयन प्रतियोगिता के रूप में किया जाएगा. प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण सत्रों से तैयार किया जाएगा, ताकि वे राज्य स्तर पर बेहतर तकनीकी प्रदर्शन करते हुए जिले का प्रतिनिधित्व कर सकें.

जिले में कराटे खेल को मजबूत आधार देने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षण गतिविधियों के विस्तार पर जोर दिया गया. प्रशिक्षकों के माध्यम से नए प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने, विद्यालय स्तर पर कराटे प्रशिक्षण को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक बच्चों एवं युवाओं को आत्मरक्षा से जोड़ने की कार्ययोजना पर सहमति बनी.

आगामी कराटे चैम्पियनशिप को सुव्यवस्थित एवं उच्च स्तर पर आयोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजना एवं संचालन समितियों का गठन किया गया. इन समितियों को प्रतियोगिता प्रबंधन, तकनीकी संचालन, खिलाड़ियों की व्यवस्था, अनुशासन एवं समन्वय की जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे प्रतियोगिता का आयोजन सफल एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जा सके.

बैठक के दौरान प्रतियोगिताओं की निर्णायक व्यवस्था को सशक्त करते हुए रेफरी आयोग का विस्तार किया गया. आयोग का नेतृत्व चेयरमैन सेंसई संजय सोनकर करेंगे, जबकि सेंसई सुमित कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया. आयोग में सदस्य के रूप में राशि सिन्हा एवं जोगिंदर गंजू को शामिल किया गया, जो रेफरी एवं टेबल ऑफिशियल टीम का संचालन करेंगे.

कराटे गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया टीम का गठन किया गया, जिसमें राहुल पांडे, रवि सोरेन, मार्शल टुडू एवं बिनेरंजन को जिम्मेदारी सौंपी गई.

बैठक रेंशी नरेंद्र सिन्हा, शिहान शशि पांडे, सेंसई संजय सोनकर, सेंसई सुमित कुमार एवं सेंसई बिनेरंजन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई.

बैठक में अंजन प्रसाद, राहुल पांडे, जोगिंदर गंजू, मार्शल टुडू, कमल नायक, शेखर कुमार, राशि सिन्हा, बबलू महतो, सोमित सिंह, एस.एम. सोनू, नंदू साहू, रवि सोरेन तथा राजू किस्कू सहित जिले के प्रशिक्षक, पदाधिकारी एवं कराटे खिलाड़ी उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel