[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया जर्जर दामोदर पुल का निरीक्षण, जीएम नहीं हुए उपस्थित, विरोध में सड़क जाम

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया जर्जर दामोदर पुल का निरीक्षण, जीएम नहीं हुए उपस्थित, विरोध में सड़क जाम

0
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया जर्जर दामोदर पुल का निरीक्षण, जीएम नहीं हुए उपस्थित, विरोध में सड़क जाम

सीसीएल प्रबंधन के कारण पुल निर्माण का कार्य अटक गया : यशवंत सिन्हा गिद्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार को गिद्दी-भुरकुंडा स्थित जर्जर दामोदर पुल का निरीक्षण किया और इसकी हालत पर चिंता जतायी. इसके पहले, अरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन ने पुल पर उभरे कई गड्ढे को मिट्टी व गिट्टी से भरवा दिया. इस पुल के मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरगड्डा जीएम से बातचीत करना चाह रहे थे, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए. इसके विरोध में लोगों ने उनके नेतृत्व में पुल के पास सड़क जाम कर दिया और वहां महाधरना के तौर पर बैठ गये. पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि दामोदर पुल क्षेत्र की जीवनरेखा है. इसकी अनदेखी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. इस मामले को लेकर हमने राज्य सरकार व सीसीएल प्रबंधन से बातचीत की है. सीसीएल प्रबंधन का कहना है कि पुल की मरम्मत और नये पुल निर्माण के लिए लगभग 19 करोड़ 44 लाख रुपये प्रक्रिया के तहत उपलब्ध करायी जायेगी. इसमें तीन से चार महीने का समय लग सकता है. राज्य सरकार का पक्ष है कि यदि सीसीएल प्रबंधन तत्काल पांच करोड़ उपलब्ध करा दे, तो बिना देरी के निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन से कोई ठोस और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण पूरा मामला अटका हुआ है. पुल के मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरगड्डा जीएम से बातचीत करना चाह रहे थे, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए. वैसे क्षेत्र के चार अधिकारी वहां पहुंचे, लेकिन वे लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे थे. इसके बाद नाराज होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम में सिर्फ सीसीएल कोयला ढुलाई की गाड़ियां रोकी गयी थीं. सड़क जाम करने वालों में नारायणचंद्र भौमिक, पिंकू झा, शंभू सिंह, सुमन सिंह, जगतार सिंह, बिरेंद्र सिन्हा, बबलू सिंह, रविकांत, सोनू, भोला सिंह कुशवाहा, गिरधारी गोप, बसंत सिन्हा, संतोष यादव शामिल है. देर शाम आश्वासन मिलने पर जाम खत्म कर दिया गया. सड़क जाम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री की बिगड़ी तबीयत : सड़क जाम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की तबीयत दोपहर दो बजे बिगड़ गयी. बताया जाता है कि तेज धूप के कारण उनका बीपी व शुगर लो हो गया था. गिद्दी के चिकित्सकों ने उनका इलाज किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel